विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जंगली बिल्ली' की फिर होगी फ्रेंचाइजी में वापसी, Don 3 और कृष 4 पर Priyanka Chopra ने दिया हिंट?

Published: Wed, 04 Feb 2026 11:41 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। उन्होंने 'डॉन 3' और 'कृष 4' में अपनी ...और पढ़ें

डॉन 3 और कृष 4 का हिस्सा होंगी प्रियंका चोपड़ा/ फोटो- Instagram

डॉन 3 और कृष 4 का हिस्सा होंगी प्रियंका चोपड़ा/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में तो खूब नाम कमा रही हैं, लेकिन बॉलीवुड में उन्हें देखने के लिए फैंस की आंखें तरस रही हैं। देसी गर्ल जल्द ही एस एस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' से छह साल के बाद इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं।

हालांकि, इस बीच ही खबर ये भी आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में भी एक बार फिर से एक्टिव हो सकती हैं और अपनी दो सफल फिल्मों की फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकती हैं, जिसके संकेत खुद देसी गर्ल ने भी एक खास बातचीत में दिए हैं।

डॉन 3 और कृष 4 में दिखेगा प्रियंका चोपड़ा का जलवा?

डॉन 3 की चर्चा एक लंबे समय से हो रही है। फिल्म से रणवीर सिंह का लुक भी सामने आ गया था और उनके अपोजिट कियारा फाइनल हो गई थीं। हालांकि, डॉन 3 के रास्ते में कई रुकावटें आईं। पहले कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी के समय में फिल्म से किनारा किया और अब कुछ दिन पहले खबर आई कि रणवीर सिंह ने 'डॉन-3' छोड़ दी।

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra की 6 साल पुरानी इच्छा पूरी करने के चक्कर में झुक गए थे राजामौली? महेश बाबू ने चुकाई कीमत

कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया था कि शाह रुख खान एक बार फिर 'डॉन' की फ्रेंचाइजी के लिए फरहान अख्तर से हाथ मिला सकते हैं। इसके बाद अब प्रियंका चोपड़ा की वापसी को लेकर भी अफवाह उड़ी। अब हाल ही में स्क्रीनरेंट से खास बातचीत में जब प्रियंका चोपड़ा से ये पूछा गया कि क्या वह कृष 4 और डॉन 3 में रिटर्न आएंगी?, तो एक्ट्रेस ने अफवाहों पर जवाब देते हुए कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं उन दोनों ही फिल्मों पर बात कर सकती हूं या फिर नहीं।"

priyanka chopra krrish 4

महेश बाबू ने किया प्रियंका चोपड़ा को टीज

प्रियंका ने जैसे ही इन दोनों बड़ी फ्रेंचाइजी के बारे में ऐसा कहा, तुरंत साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने उन्हें टीज करते हुए कहा, "मतलब कुछ तो गड़बड़ है।" प्रियंका चोपड़ा के इस जवाब को उनके कई चाहने वाले हिंट की तरह ले रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि डॉन 3 और कृष 4 दोनों ही सफल फ्रेंचाइजी में उन्हें प्रियंका चोपड़ा दिखाई दें।

priyanka chopra-mahesh babu  (1)

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'वाराणसी' की बात करें देसी गर्ल इस मूवी के लिए बेहद एक्साइटेड है। यह फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एस एस राजामौली की फिल्म में इन दोनों सितारों के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- SS Rajamouli की 'वाराणसी' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, प्रियंका- महेश बाबू की फिल्म के शहर भर में लगे होर्डिंग्स