विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या धुरंधर से Animal के रणबीर कपूर को पीछे छोड़ देंगे Ranveer Singh? टीजर देख लोगों ने शुरू की चर्चा

Published: Sun, 06 Jul 2025 05:56 PM (IST)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन के मौके पर मेकर्स ने उनकी ...और पढ़ें

रणवीर सिंह और रणबीर कपूर (Photo Credit- Instagram)
रणवीर सिंह और रणबीर कपूर (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का टीजर हुआ रिलीज
  2. एक्टर ने फिल्म के लुक से फैंस को किया इंप्रेस
  3. धुरंधर मूवी के बारे में यूजर्स कर रहे हैं ऐसी चर्चा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आज यानी 6 जुलाई को एक्टर अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बीत दिन उन्होंने इंस्टाग्राम से अपनी सभी पोस्ट हटा दिए। इसके बाद रविवार को मेकर्स ने एक्टर के बर्थडे के दिन उनकी फिल्म धुरंधर का धमाकेदार टीजर जारी किया। इसमें फिल्म के सभी कलाकारों की झलक देखने को मिली। खासकर रणवीर सिंह ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से फैंस को हैरान कर दिया।

धुरंधर से रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का धांसू लुक सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म के लिए उन्होंने फिटनेस पर काम किया है और साथ ही एक्टर की लुक में भी काफी बदलाव नजर आ रहा है। प्रशंसक उनका ये नया अवतार देखकर हैरान भी हो रहे हैं। निर्माताओं ने फिल्म का जो टीजर जारी किया है, उसमें एक्शन और खूनी जंग की झलक देखने को मिल रही है।

एनिमल से हो रही है धुरंधर की तुलना

सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में प्रशंसक धुरंधर फिल्म की तुलना रणबीर कपूर की एनिमल से कर रहे हैं। प्रशंसक धुरंधर की लिए एक्साइटेड हैं और ज्यादातर लोग टीजर देखने के बाद चर्चा कर रहे हैं कि यह रणबीर कपूर की एनिमल से काफी बेहतर है।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar: सच्ची घटना पर बनी है Ranveer Singh की 'धुरंधर', भारत के सीक्रेट मिशन की इनसाइड स्टोरी?

एक यूजर ने इस बारे में लिखा, 'जहां तक ​​पहली छाप की बात है, तो यह फिल्म एनिमल से काफी बेहतर लग रही है। रणवीर सिंह भी किरदार में दमदार लग रहे हैं। एक अन्य यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा, 'एनिमल ने रणबीर कपूर का खेल बदल दिया। पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन को पॉपुलैरिटी मिली और अब रणवीर सिंह की बारी है।' अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फिल्म के बाद रणवीर का एक नया अवतार पर्दे पर देखने को मिल सकता है।

कब रिलीज होगी धुरंधर फिल्म?

धुरंधर फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बात करें, तो मूवी 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। टीजर को दमदार बताया जा रहा है और इसके रिलीज होने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म को भी सिनेमाघरों में सफलता मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar Clash: आसान नहीं होगी Ranveer Singh की धुरंधर की राह, बॉक्स ऑफिस पर होगी अग्निपरीक्षा