विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'इसके लिए हिम्मत…' रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar 2’ देखकर क्या बोल गए एसएस राजामौली? इस सीन की हुई खास चर्चा

Published: Sun, 22 Mar 2026 01:29 PM (GMT+05:30)

आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 इस समय चर्चा के केंद्र में है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कितना रहा धुरंधर 2 का कलेक्शन

  2. 19 मार्च को रिलीज हुई थी फिल्म

  3. राजामौली ने किया फिल्म का रिव्यू

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इस समय बस एक ही चीज की चर्चा है और वो है आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2)। कई सेलेब्स इस मूवी को देख चुके हैं और आदित्य धर और रणवीर सिंह की तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे।

जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन और राम चरण के बाद एस एस राजामौली इस लिस्ट में लेटेस्ट एडिशन हैं। इसी के साथ उन्होंने निर्देशक को चार घंटे लंबी फिल्म बनाने का जोखिम उठाने के लिए धन्यवाद भी दिया।

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर 2' के बाद Ranveer Singh 'तख्त' के लिए बहाएंगे खून? अपकमिंग फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट

इन मामलों में पार्ट 1 रह गई पीछे

फिल्म की तारीफ करते हुए राजामौली ने लिखा, “मुझे धुरंधर-1 बहुत पसंद आई थी, लेकिन द रिवेंज ने स्केल और भाव दोनों में ही ओरिजनल फिल्म को पीछे छोड़ दिया है।” उन्होंने फिल्म राइटिंग, कास्टिंग, तकनीकी निर्माण, संगीत, डिजाइन और निर्देशन को “शानदार” बताया है।

Ranveer (43)

उन्होंने आगे कहा, "राइटिंग में कई ऐसे नाटकीय मोड़ बुने गए हैं जो वास्तविक तनाव और भावनाओं का अद्भुत संगम पैदा करते हैं। AdityaDharFilms, आपने कमाल कर दिया। चार घंटे लंबी फिल्म बनाना और रिलीज करना हिम्मत का काम है। दर्शक आखिरी दृश्य तक अपनी सीट से चिपके रहे।"

निर्देशक को पसंद आया ये सीन

इसके बाद उन्होंने रणवीर सिंह के किरदार को जसकीरत से हमजा बनने और बहन के साथ उनके सीक्वेंस की काफी तारीफ की। राजामौली ने इसे एक्टिंग की मास्टरक्लास बताया। निर्देशक ने आर माधवन की प्रशंसा करते हुए कहा कि अभिनेता ने "एक राष्ट्र की बेबसी और हताशा को इतनी खूबसूरती से व्यक्त किया कि हमें आपकी सफलता अपनी ही लगी।"

फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत में अब तक 339.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: विदेशों में बजा आदित्य धर की फिल्म का डंका, तीसरे दिन छुआ जादुई आंकड़ा