विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: विदेशों में बजा आदित्य धर की फिल्म का डंका, तीसरे दिन छुआ जादुई आंकड़ा

Published: Sun, 22 Mar 2026 11:08 AM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2026 12:03 PM (IST)

आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। रणवीर सिंह अभिनीत इस एक्शन ड्रामा ने तीन ...और पढ़ें

धुरंधर 2 के एक सीन में रणवीर सिंह (फोटो-इंस्टाग्राम)

धुरंधर 2 के एक सीन में रणवीर सिंह (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर (Aditya Dhar) निर्देशित धुरंधर द रिवेंज (Durandhar 2) के चर्चे इस समय चारों ओर हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके विजन और डायरेक्शन की तारीफ कर रहे हैं। वहीं फिल्म भी हर बीतते दिन बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम कर हैरान कर रही है।

कितना रहा पहले दिन का कलेक्शन?

धुरंधर 2 ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 102.55 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ इतिहास रच दिया। इसके बाद दूसरे दिन इसके कलेक्शन में थोड़ी गिरावट जरूर आई लेकिन फिर भी ये बड़ी-बड़ी फिल्मों के शुरुआती दिनों के कलेक्शन को धूल चटाने के लिए काफी था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 80.72 करोड़ रुपये रही।

ayeshaakhan_official_1773997661_3856894142862037864_11054152984

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की सफलता पर अब तक क्यों चुप हैं दीपिका पादुकोण? फैंस बोले- 'पति को सपोर्ट क्यों...?'

वहीं तीसरे दिन यानी पहले शनिवार को फिल्म ने कई के मामले में झंडे गाड़ दिए। तीसरे दिन धुरंधर 2 का कलेक्शन 113 करोड़ रुपये रहा। इस हिसाब से मूवी की अब तक की कुल कमाई भारत में 339.27 करोड़ रुपये हो गई है।

दुनियाभर में बजा फिल्म का डंका

वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने सभी को हैरान कर दिया है। मात्र तीन दिनों में फिल्म ने 501.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Dhurandhar (21)

कौन-कौन से कलाकार आए नजर

आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित इस एक्शन से भरपूर ड्रामा में रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस हमजा अली मजारी की भूमिका निभाई है, जो पाकिस्तान के आपराधिक-आतंकवादी नेटवर्क में घुसपैठ करता है। फिल्म में आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में हैं। ये एक पैन इंडिया फिल्म है जिसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया। हालांकि सबसे अधिक कमाई धुरंधर 2 को अब तक हिंदी बेल्ट से ही हुई है।

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर 2' के बाद Ranveer Singh 'तख्त' के लिए बहाएंगे खून? अपकमिंग फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट