'सिम्बा' में सारा मारने वाली हैं रणवीर सिंह को आंख, जानिये क्या है पूरा मामला
'सिम्बा' में साल 1996 की फ़िल्म 'तेरे मेरे सपने' के पॉपुलर गाने 'आंख मारे लड़की आंख मारे...' को रिक्रिएट किया जाने वाला है। यह गाना उस समय कुमार सानु और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था।
मुंबई। स्टार किड्स की लिस्ट में इन दिनों टॉप पर रहने वाली सारा अली ख़ान सुर्ख़ियों में भी टॉप पर रहती हैं। पहली फ़िल्म रिलीज़ हुई नहीं कि दूसरी फ़िल्म भी साइन कर ली है। और वो भी रोहित शेट्टी की फ़िल्म 'सिम्बा', रणवीर सिंह के ओपोज़िट! इस फ़िल्म से जुड़ी हर छोटी बात सुर्ख़ियों तक पहुंच रही है और लेटेस्ट खबर यह है कि इस फ़िल्म में सारा रणवीर को आंख मारने वाली हैं।
हम बात कर रहे हैं इस फ़िल्म के गाने की। आपको बता दें कि 'सिम्बा' में साल 1996 की फ़िल्म 'तेरे मेरे सपने' के पॉपुलर गाने 'आंख मारे लड़की आंख मारे...' को रिक्रिएट किया जाने वाला है। यह गाना उस समय कुमार सानु और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था। यह तो आप जानते ही होंगे कि रणवीर इस फ़िल्म में एक पुलिस मैन का किरदार निभा रहे हैं और सारा के किरदार के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हाल ही में 'सिम्बा' से जुड़े एक छोटे से वीडियो में हमने सारा को रणवीर और रोहित से मराठी में बात करते हुए ज़रूर सुना था।
यह भी पढ़ें: सलमान ख़ान, कटरीना कैफ और सोनाक्षी सिन्हा की दबंगई, देखिये तस्वीरें
सारा इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत के साथ अभिषेक कपूर की फ़िल्म 'केदारनाथ' से अपना डेब्यू करने वाली है जिसकी तैयारी वो कई समय से कर रही हैं। वैसे, फ़िल्मों में गानों का रिक्रिएशन भी कुछ नया नहीं है, इस साल रिलीज़ हुई फ़िल्मों की बात की जाए तो 'बाग़ी 2' में जैकलिन फर्नांडिस ने माधुरी दीक्षित के पॉपुलर गाने 'एक दो तीन...' पर जमकर डांस किया था।
वहीं अजय देवगन और इलियाना डीक्रूज़ की फ़िल्म 'रेड' में भी राहत फ़तेह अली ख़ान ने गाने 'सानु एक पल चैन ना आवे...' को रिक्रिएट किया था जो कि नुसरत फ़तेह अली ख़ान ने सालों पहले गाया था और इसके बाद कई लोगों ने इसे अपने अपने अंदाज़ में गया है।
यह भी पढ़ें: Box Office: वीकेंड में 'रेस 3' पर भारी पड़ी काजोल की हॉलीवुड फ़िल्म, Incredible कमाई
उर्वशी रौतेला ने भी फ़िल्म 'हेट स्टोरी 4' में साल 2005 की इमरान हाशमी की फ़िल्म 'आशिक बनाया आपने' का पॉपुलर टायटल सांग फिर से सिल्वरस्क्रीन पर पेश किया था जिसे लोगों ने बहुत पसंद भी किया था।
कार्तिक आर्यन, नुशरत भरुचा और सनी निजर की फ़िल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' को लोगों ने जितना पसंद किया उतना ही लोगों ने इसके गाने 'दिल चोरी साड्डा' को भी पसंद किया था जिसे हंस राज हंस ने गाया था, इस गाने में हनी सिंह ने भी रैप किया था। हंस राज हंस ने यही गाना सालों पहले अपने एक एल्बम में गाया था।
इन सभी के अलावा भी सालों से पुराने गानों को Remake या Remade बनाया जा रहा है। एक ज़माना वो भी था जब सभी गानों का Remix वर्जन चल रहा था और लोग उस बहुत पसंद भी कर रहे थे। 'छोड़ दो आंचल', 'कांटा लगा', 'ज़ुबी ज़ुबी' इनमें से सबसे पॉपुलर Remix में से हैं। फिर आया वो दौर जब गानों को फ़िल्मों के लिए फिर से नए धुन, नई आवाज़ और नए बीट्स के साथ बनाया जाने लगा और यह दौर अब तक चला आ रहा है। 'हर किसी को नहीं मिलता', 'तम्मा तम्मा लोगे', 'टन टना टन', 'धीरे धीरे से मेरी ज़िन्दगी', 'घर से निकलते ही'.... ऐसे कई गानों को नए सांचे में डाल कर पेश किया गया है। यही नहीं अब तो नए सिंगर्स इन क्लासिक गानों का Unplugged वर्जन भी लांच करने लगे हैं और अच्छी बात यह है कि दर्शक इन्हें बहुत सराह भी रहे हैं। देखना यह है कि रणवीर और सारा की केमिस्ट्री में गाना 'आंख मारे लड़की आंख' मारे कैसे फ़िल्माया जाएगा।