विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Randeep Hooda-Lin Laishram Video: रिसेप्शन में इस गाने पर खूब नाचे रणदीप-लिन, न्यूली वेड कपल का वीडियो वायरल

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Tue, 12 Dec 2023 05:21 PM (IST)

Randeep Hooda Wedding Reception Video एक्टर रणदीप हुड्डा न हाल ही में लिन लैशराम के साथ शादी रचाई है। शादी ...और पढ़ें

रणदीप और लिन के वेडिंग रिस्पेशन का वीडियो वायरल (Photo Credit-Instagram)
रणदीप और लिन के वेडिंग रिस्पेशन का वीडियो वायरल (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. इस गाने पर खूब नाचे रणदीप और लिन
  2. मणिपुर में शादी के बंधन में बंधे रणदीप और लिन
  3. न्यूली वेड कपल का लेटस्ट वीडियो वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Randeep Hooda-Lin Laishram Wedding Reception: बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणदीप हुड्डा इस समय अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में रणदीप ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी रचाई है।

ऐसे में बीती रात मुंबई में रणदीप और लिन का ग्रैंड वेडिंग रिस्पेशन रखा गया। इस मौके का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें न्यूली वेड कपल लिन और रणदीप एक साथ इस गाने पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।

इस गाने पर खूब नाचे रणदीप और लिन

मुंबई में वेडिंग रिस्पेशन को लेकर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम का नाम लगातार सुर्खिंया बटोर रहा है। इन दोनों के इस वेडिंग रिस्पेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर छाई हुई हैं। इस बीच फिल्मीज्ञान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर रणदीप और लिन की शादी की इस रिस्पेशन पार्टी का एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणदीप हुड्डा अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ फिल्म 'हाइवे' के पॉपुलर सॉन्ग 'पटाखा गुड्डी' पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान लिन लैशराम के डांस मूव्स इतने किलर हैं, जिन्हें देखकर आप भी उनके फैन हो जाएंगे। आलम ये है कि इस कपल का ये लेटेस्ट वीडियो अब चर्चा का विषय बन गया है।

View this post on Instagram

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

फैंस लिन और रणदीप के इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो को रणदीप हुड्डा की फिल्म 'हाइवे' साल 2014 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के 'पटाखा गुड्डी' गाने को सुल्ताना और ज्योती नूरा सिस्टर्स ने गाया है, जबकि ए आर रहमान ने इस गाने का म्यूजिक दिया।

मणिपुर में शादी के बंधन में बंधे रणदीप और लिन

बीते 29 नवंबर को रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने मणिपुर में शादी रचाई। मैतई पांरपरिक विवाह रस्म के जरिए ये दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं। मणिपुर के सांस्कृतिक रीति-रिवाज के जरिए शादी करने की वजह से रणदीप और लिन ने काफी लाइमलाइट बटोरी। बी टाउन के नए कपल के तौर पर लिन और रणदीप की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Randeep Hooda ने पत्नी Lin संग रिसेप्शन की खूबसूरत तस्वीरें कीं शेयर, एक-दूजे की आंखों में डूबा दिखा कपल