विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal Intimate Scene: सोशल मीडिया पर छाया रणबीर कपूर-तृप्ति डिमरी का न्यूड वीडियो सीन, क्लिप देख उड़े फैंस के होश

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 02 Dec 2023 05:29 PM (IST)

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल नहीं आते ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडा गाड़ दिए हैं। फिल्म को लेकर ...और पढ़ें

Ranbir Kapoor and Tripti Dimri from Animal
Ranbir Kapoor and Tripti Dimri from Animal

HighLights

  1. 1 दिसंबर को रिलीज हुई है फिल्म एनिमल
  2. सोशल मीडिया पर छाया रणबीर कपूर-तृप्ति डिमरी का रोमांटिक सीन
  3. एक्शन से भरपूर है रणबीर कपूर की मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranbir Kapoor-Tripti Dimri Romantic Scene from Animal: शुक्रवार 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म एनिमल ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई से खाता खोला। फैंस रणबीर कपूर की पावर पैक परफॉर्मेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे। बॉबी देओल के विलेन अवतार ने भी फैंस को फिल्म देखने पर मजबूर किया है। मगर इन सबके अलावा तृप्ति डिमरी की रणबीर कपूर के साथ दी गई परफॉर्मेंस भी एक वजह है, जिस कारण फिल्म एनिमल सुर्खियों में है।

'एनिमल' के इस सीन पर सबसे ज्यादा चर्चा

संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म एनिमल ए रेटेड मूवी है। फिल्म में वायलेंस के कई सीन हैं। इसके अलावा तृप्ति डिमरी के साथ रणबीर कपूर का रोमांटिक सीन भी फिल्म का हाईलाइटिंग प्वाइंट बना है।

फिल्म में दोनों के बीच बेहद बोल्ड सीन फिल्माया गया है, जिसने दर्शकों के होश उड़ा दिए हैं। रणबीर और तृप्ति डिमरी के बीच फिल्म में इंटीमेट सीन दिखाया गया है, जिसमें सिनेमैटिकली दोनों न्यूड हैं। फिल्म से वायरल हुए सीन पर यूजर्स ने कई तरह के कमेंट किए हैं।

रणबीर-तृप्ति के न्यूड सीन पर फैंस के कमेंट्स

एक यूजर ने एक्स प्लेटफार्म पर कमेंट किया, 'एनिमल सिर्फ कुछ सीन्स की वजह से सबसे ज्यादा बात की जाने वाली फिल्म होगी। इसके कुछ सीन लोगों को पसंद नहीं आएंगे। यह मूवी फैमिली के साथ देखने वाली नहीं है।"

एक यूजर ने दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ करते हुए लिखा, "रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री ने पूरी स्पॉटलाइट ही छीन ली। स्क्रीन पर दोनों मैजिकल थे।"

फिल्म में किए गए 5 बड़े बदलाव

इससे पहले एनिमल मूवी को लेकर खबर आई थी कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा को मूवी में 5 बड़े बदलाव करने का निर्देश दिया है। इसमें एक बदलाव फिल्म दिखाए गए इंटीमेट सीन की लेंथ को लेकर था।

'एनिमल' रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की साथ में पहली फिल्म है। इसके साथ ही संदीप रेड्डी वांगा के साथ भी रणबीर ने पहली बार काम किया है। एनिमल मूवी ने 63 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग ली है। ऐसी संभावना जताई गई है की मूवी दो दिनों में 100 करोड़ के पार का डोमेस्टिक कलेक्शन कर ले जाएगी।

यह भी पढ़ें: Animal Collection Day 2: दूसरे दिन भी 'एनिमल' ने किया ताबड़तोड़ बिजनेस, नेशनल चेन्स में की धुआंधार कमाई