विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'रामायण' से Ranbir Kapoor- Sai Pallavi का फर्स्ट लुक आउट, 'राम' और 'सीता' के रूप में देख गदगद हुए फैंस

Published: Sat, 27 Apr 2024 12:35 PM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2024 12:57 PM (IST)

बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर Ranbir Kapoor इन दिनों फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं। पहली बार एक्टर को एक ...और पढ़ें

'रामायण' एक्टर्स रणबीर कपूर और साई पल्लवी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
'रामायण' एक्टर्स रणबीर कपूर और साई पल्लवी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज है। इस मूवी में पहली बार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) की जोड़ी का कमाल देखने को मिलेगा। दोनों एक्टर्स को 'राम' और 'सीता' के रोल में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड थे और अब उनका ये इंतजार खत्म हुआ। 

'रामायण' से लीक हुई रणबीर कपूर-साई पल्लवी की फोटो

'रामायण' के सेट से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फोटोज सामने आई हैं, जिसे देखने के बाद फैंस ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। मुंबई में रामायण की शूटिंग के लिए एक ग्रैंड सेट लगाया गया है। यहीं से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फोटोज वायरल हुई हैं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

सामने आई तस्वीरों में रणबीर, गेरुआ नहीं पीर्पल और मैरून कलर के आउटफिट में दिख रहे हैं। गले में सोने का हार और बाजू बंद पहना है। कानों में कुंडल और बाल लंबे हैं। साई पल्लवी भी उसी कॉन्ट्रास्ट के आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर सादगी है। हाथों में गोल्ड के हैवी कंगन दिख रहे हैं। दोनों का लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। इन तस्वीरों को देख लग रहा है कि ये 'राम' और 'सीता' की शादी के बाद वाला सीन है। 

फैंस ने किया ये कमेंट

रणबीर कपूर और साई पलल्वी का 'राम' और 'सीता' वाला लुक सोशल मीडिया पर हिट नजर आ रहा है। एक यूजरे ने लिखा, 'साई पल्लवी को सीता के रोल में देख मैं बहुत खुश और इमोशनल हूं।' एक ने लिखा कि रणबीर और साई पल्लवी का नया लुक काफी धांसू है। हालांकि, कुछ यूजर्स को 'राम' और 'सीता' की ये जोड़ी मिसमैच भी लगी।

यह भी पढ़ें: Ramayana के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं Ranbir Kapoor, एक्टर के फिटनेस ट्रेनर ने शेयर कीं तस्वीरें