विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Navami पर 'श्रीमद रामायण' का स्पेशल एपिसोड, दूरदर्शन पर श्री राम जन्मोत्सव कार्यक्रम की होगी धूम

Published: Tue, 16 Apr 2024 09:10 PM (IST)

रामनवमी का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर भगवान राम की आराधना की जाती है। ...और पढ़ें

राम नवमी पर श्रीमद रामायण का एक घंटे का एपिसोड आएगा। फोटो- इंस्टाग्राम
राम नवमी पर श्रीमद रामायण का एक घंटे का एपिसोड आएगा। फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रामनवमी 17 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जा रही है
  2. छोटे पर्दे पर भगवान राम के कार्यक्रम होंगे
  3. दूरदर्शन पर कार्यक्रमों का खास इंतजाम है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार को राम नवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान राम की गाथा घर-घर और हर मंदिर में सुनाई देगी। ऐसे में छोटे पर्दे पर भी राम नवमी के त्योहार की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।

सोनी टीवी पर श्रीमद रामायण का एक घंटे का स्पेशल एपिसोड 17 अप्रैल को प्रसारित किया जाएगा, जो रात 9 बजे से 10 बजे तक चलेगा। इस महा एपिसोड में भगवान राम और उनके अनन्य भक्त हनुमान के बीच दोस्ती के बंधन को रेखांकित किा जाएगा। 

श्रीमद रामायण का एपिसोड होगा खास

एपिसोड में दिखाया जाएगा कि भगवान राम भक्त हनुमान को सीता के लंका में होने का प्रमाण लाने की जिम्मेदारी सौंपेंगे। राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुजय रेयु ने कहा- भगवान राम, हनुमान पर भरोसा करते हैं, जो उनका साथ देने के लिए वचनबद्ध हैं और किसी भी हाल में लंका से माता सीता के होने का सबूत लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढे़ं: भंसाली की फिल्म ठुकराकर कहां गायब हो गईं 'करिश्मा का करिश्मा' की रोबोट? एक्टिंग छोड़ इस पेशे से रच रहीं इतिहास

सुजय आगे कहते हैं- ''हनुमान की यह प्रतिबद्धता सिर्फ भगवान राम के प्रति उनकी वफादारी को नहीं दिखाता है, बल्कि इस बात को भी साबित करता है कि वो हमेशा सच का साथ देंगे। भगवान हनुमान प्रकाशपुंज की तरह हैं और वो साबित करेंगे कि मुश्किल से मुश्किल वक्त को विश्वास और दृढ़ निश्चय से हराया जा सकता है।''

दूरदर्शन पर रामनवमी के कार्यक्रम 

दूरदर्शन पर राम नवमी को खास बनाने के लिए कार्यक्रम शुरू किये जा रहे हैं, जो प्रात: 3 बजे शुरू हो जाएंगे। मंगल आरती के बाद अभिषेक और राम लला का श्रृंगार होगा। सुबह 8 बजे नव्य मंदिर और भव्य रामनवमी कार्यक्रम होगा और सुबह 11 बजे श्रीराम जन्मोत्सव का अयोध्या राम मंदिर से सीधा प्रसारण होगा।

यह भी पढ़ें: Ramayan पर बनी इस फिल्म से शुरू हुआ था डबल रोल का चलन, एक ही कलाकार ने निभाया राम और सीता का किरदार

इसके अलावा दूरदर्शन पर इन दिनों रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण भी किया जा रहा है, जिसे शाम 6 बजे से देखा जा सकता है।