यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
The Great Indian Kapil Show में रणबीर कपूर ने किया खुलासा, इस वजह से पिता Rishi Kapoor ने की थी एक्टर की पिटाई
कपिल शर्मा का The Great Indian Kapil Show शनिवार से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर शुरू हो गया है। इस शो ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दर्शकों का पसंदीदा कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' इस बार टीवी की जगह ओटीटी पर रिलीज हो गया है। इसके पहले एपिसोड में मेहमान बनकर नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और रणबीर कपूर पहुंचे। तीनों ने मिलकर कपिल के शो में काफी तहलका मचाया।
इन स्टार्स के साथ-साथ फैंस कपिल और सुनील ग्रोवर को देख कर भी काफी खुश हुए। नीतू कपूर, रणबीर कपूर और रिद्धिमा ने मिलकर शो में कई राज खोले। चलिए जानते हैं उनके बारे में।
यह भी पढ़ें: Kapil Sharma के शो में क्यों 'नकली हंसी' हंसती थीं Archana Puran Singh, एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
ऋषि कपूर ने की थी रणबीर की पिटाई
इस शो में कपूर फैमिली ने कई खुलासे किए। नीतू कपूर ने बताया कि आज वह जिन लोगों से मिलती हैं, उनमें से ज्यादातर के पास दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के बारे में कुछ न कुछ दिलचस्प किस्से होते हैं।
.png)
इसके बाद रणबीर तुरंत कहते हैं कि वह कुछ लोगों पर चिल्लाए भी हैं। 80 प्रतिशत तो ये भी होगा, वो उन लोग पर चिल्लाए होंगे। रणबीर आगे कहते हैं कि वह सिर्फ उन्हीं को डांटते थे, जिनसे वह प्यार करते थे।
इसके साथ ही एनिमल एक्टर ने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि उनके पिता ने उनकी पिटाई की थी। यह सुनकर नीतू कपूर हैरान रह गईं और जैसे ही रणबीर कपूर ने कहा, "मुझे एक बार जोर की पढ़ी थी"। इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा हां पढ़ी थी।
रणबीर ने की थी रिद्धिमा की पिटाई
शो के दौरान रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि वह बचपन में रिद्धिमा की खूब पिटाई करते थे। रणबीर ने कहा कि अब बुरा लगता है, लेकिन मैंने बचपन में इसको बहुत मारा है। इसके बाद नीतू कहती हैं कि मैं जब भी कहीं बाहर जाती थी, तो इससे कहकर जाती थी, तू मेरी बेटी को हाथ नहीं लगाएगा। फिर रणबीर ने आगे कहा कि ये लड़ाई के बाद रोते हुए मम्मी से कहती थी मम्मी मारा।
