विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टूट गया 'धुरंधर 2 और पुष्पा 2' का घमंड! रणबीर की Ramayana ने रचा नया इतिहास, एक घंटे में बिके इतने लाख टिकट

Published: Mon, 09 Nov 2026 01:18 PM (IST)

फिल्म रामायणम् का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है, जिसका अंदाजा पिछले एक घंटे में फिल्म की लाखों टिकट की बुकिंग से लगाया जा सकता है।

रामायणम् ने रचा इतिहास (फोटो क्रेडिट- एक्स)

रामायणम् ने रचा इतिहास (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. रामायणम् की रिकॉर्डतोड़ टिकट बुकिंग

  2. धुरंधर 2 और पुष्पा 2 का छोड़ा पीछे

  3. रणबीर कपूर की फिल्म ने किया कमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाई गलियारे में इस वक्त फिल्म रामायणम् (Ramayana) का बोलबाला देखने को मिल रहा है। अभिनेता रणबीर कपूर स्टारर इस माइथोलॉजिकल फिल्म को देखने के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है।

इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि पिछले एक घंटे के अंदर बुकमाय शो (BookMyShow) ऐप पर रामायणम् की एक लाख से अधिक टिकटों की बुकिंग हो गई है। इस मामले में रणबीर की रामायणम् ने धुरंधर 2 और पुष्पा 2 जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को टूट दिया है। 

रामायणम् ने रचा नया इतिहास

निर्माता नमित मल्होत्रा की रामायणम् को लेकर सिनेप्रेमियों में जिस तरह के क्रेज है, वैसा पहले कभी नहीं देखा गया है। बुकमाय शो ऑनलाइन मूवी टिकट बुकिंग ऐप पर पिछले 1 घंटे के भीतर ही  1.40 लाख से अधिक टिकटों की बुकिंग के साथ किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी रिकॉर्ड बुकिंग दर्ज की।

यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की 'रामायणम्' के लिए सिर दर्द बनी साउथ फिल्म, दुनियाभर में मोटी कमाई का उड़ाया गर्दा

ramayanatickets

इस मामले में रामायणम् पार्ट-1 ने अभिनेता रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) और साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 (Pushpa 2) को पीछे छोड़ते हुए टिकटों की बिक्री का बनाया नया रिकॉर्ड कायम किया है। मालूम हो ये कारनामा किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि।

ramayanaticket

इससे पहले पुष्पा 2 (2025) की 1 घंटे की भीतर बुकमाय शो ऐप पर 1.07 लाख टिकट (107K) तक की रिकॉर्ड बुकिंग दर्ज हुई थी। इसके बाद धुरंधर 2 (2026) ने ये कारनामा महज एक घंटे के अंदर 1.09 लाख टिकट (109K) की बंपर बिक्री के साथ करके दिखाया था। माना जा रहा है कि कमाई के मामले में भी रामायणम् सोमवार के दिन एक नया रिकॉर्ड बनाती हुई नजर आ सकती है। 

बॉक्स ऑफिस पर रामायणम् ने छोड़ी छाप

फिल्म रामायणम् ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक अपना दबदबा कायम किया है। रिलीज ओपनिंग वीकेंड तक ये मूवी इंडिया में 238 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई का आंकड़ा 500 करोड़ के नजदीक पहुंच गया है।  

यह भी पढ़ें- Ramayana के लिए शुभ रही दीवाली, वीकेंड पर बढ़ी दर्शकों की भीड़; 4 दिनों में 500 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।