Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणबीर कपूर की Ramayana-Part 1 ने रिलीज से पहले ही विदेश में बनाया दबदबा, मिला ये बड़ा प्लेटफॉर्म

    नितेश तिवारी की एपिक सागा रामायण-पार्ट 1 की अभी पहली ही झलक सामने आई है लेकिन आते ही इसने इंडिया के साथ-साथ विदेश की बड़ी स्क्रीन पर भी कब्जा जमा लिया है। रणबीर कपूर-यश की इस माइथोलॉजिकल फिल्म को वर्ल्डवाइड ऑडियंस तक पहुंचाने के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म मिला है।

    By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Sat, 05 Jul 2025 07:08 PM (IST)
    Hero Image
    रामायण पार्ट 1 ने विदेश में दिखाया अपना जलवा/ फोटो- Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर पहली बार बड़े पर्दे पर अपने करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म 'रामायण' को रिलीज होने में अभी काफी समय है, लेकिन मेकर्स ने पहली झलक से ही फिल्म का माहौल सेट कर दिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    3 जुलाई को फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसके महज VFX से ही फैंस काफी इम्प्रेस हो गए थे। इंडिया में तो इस 'रामायण-पार्ट 1' का ये फर्स्ट लुक छाया ही, लेकिन विदेश में भी इसका जलवा देखने को मिला, जहां नितेश तिवारी की फिल्म का पोस्टर सबसे बड़ी स्क्रीन पर देखने को मिला। 

    नॉर्थ अमेरिका में छाया रहा 'रामायण' का पोस्टर

    महर्षि वाल्मीकि की 'रामायण' से प्रेरित नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल फिल्म के फर्स्ट लुक का भारत के अलग-अलग शहरों में ग्रैंड लॉन्च हुआ। अब ये फिल्म उत्तरी अमेरिका तक पहुंच गई है। यश और रणबीर कपूर की भव्य फिल्म का पहला पोस्टर न्यूयॉर्क के सबसे बड़े बिलबोर्ड टाइम्स स्क्वायर पर भी प्रदर्शित किया गया। जिसकी कई फोटोज इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। 

    यह भी पढ़ें: Ramayana First Look: सामने आया Ranbir Kapoor की रामायण का फर्स्ट लुक, VFX देखकर फैंस बोले- 'मास्टरपीस'

    ramayana part 1

    Photo Credit- Spice Instagram

    इस पोस्टर ने फैंस की उत्सुकता को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। अब बस फैंस  रणबीर कपूर को पहली बार भगवान 'श्रीराम' के रूप में देखना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायण पार्ट 1 का टीजर इस साल दीवाली यानी कि 23 अक्टूबर को रिलीज होगा। 

    बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म होगी 'रामायण-पार्ट 1'

    रामायण पार्ट 1 की मेकिंग की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये बॉलीवुड की पहली सबसे महंगे बजट की फिल्म है। बताया जा रहा है कि नितेश तिवारी की इस फिल्म का बजट तकरीबन 1600 करोड़ के आसपास का है। जब रामायण की शूटिंग शुरू हुई थी, तो फिल्म के सेट से रणबीर कपूर से लेकर साई पल्लवी, लारा दत्ता और अरुण गोविल सहित कई बड़े सितारों की तस्वीरें लीक हो गई थी। 

    इस फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस और केजीएफ 2 स्टार यश ने को-प्रोड्यूस किया है। यश इस फिल्म के निर्माता होने के साथ-साथ इसमें अभिनय भी कर रहे हैं। फिल्म से पहला पोस्टर उनका और रणबीर कपूर का ही है। आपको बता दें कि 2026 दीवाली पर रामायण का पहला पार्ट आएगा और उसी के अगले साल मेकर्स इसका दूसरा पार्ट लाने का प्लान बना रहे हैं। फिल्म के लिए रणबीर कपूर के अपने बॉडी लैंग्वेज से लेकर भाषा-आवाज और तीर-कमान सीखने तक पर काम किया है। 

    यह भी पढ़ें: Ramayana Budget: रणबीर कपूर की 'रामायण' बनी भारत की सबसे महंगी फिल्म, बजट जानकर उड़ जाएंगे होश