रणबीर और आलिया की शादी की तैयारियां हुईं तेज! जानें- कहां बिजी हैं कपूर और भट्ट परिवार
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तैयारियों को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। ऐसे में दोनों के परिवार वाले हाल ही में अलग-अलग जगह स्पॉट हुए हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द शादी करने वाले हैं। इन दोनों की शादी को लेकर तमाम खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने खुद से अपनी शादी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों के घर पर शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बीच हम आपको बताते हैं कि अपनी शादी की तैयारियों के बीच रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और इनका परिवार क्या कर रहा है और कहां बिजी है।
आलिया भट्ट
काफी समय से इस तरह की अफवाह है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अप्रैल के दूसरे हफ्ते में शादी करने वाले हैं। ऐसे में शादी के दूसरे ही हफ्ते आलिया भट्ट को फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के सेट पर देखा गया है। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार 11 अप्रैल को आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, करण जौहर, जया बच्चन और इब्राहिम अली खान को फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के सेट पर देखा गया। आलिया इस फिल्म के गाने की शूटिंग के लिए गई थीं।
रणबीर कपूर
शादी की तैयारियों के बीच सोमवार को रणबीर कपूर मुंबई में स्पॉट हुए। उन्हें जुहू में कार में बैठे स्पॉट किया गया। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार रणबीर कपूर सोमवार शाम को मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुए थे।
View this post on Instagram
नीतू कपूर
बेटे रणबीर की शादी की तैयारियों के बीच नीतू कपूर को सोमवार को टीवी के डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने जूनियर' के सेट पर नजर आईं। उनके साथ अभिनेत्री नोरा फतेही भी मौजूद थीं। नीतू कपूर और नोरा फतेही का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नीतू कपूर पैपराजी से कई सवाल पूछने के लिए मना करती दिखाई दीं।
View this post on Instagram
महेश भट्ट
वहीं आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट के घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही हैं। इसके बावजूद महेश भट्ट को कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो के सेट पर देखा गया। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महेश भट्ट तस्वीरें क्लिक करवाते दिखाई दिए हैं।
View this post on Instagram
इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान शादी की तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने भी शादी में शामिल होने की तैयारी कर ली है। हालांकि कपूर और भट्ट परिवार की ओर से भी कोई भी सदस्य रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पर खुलकर बात नहीं करना चाहता है।