विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैसा जीवनसाथी चाहती हैं Ramayana की 'सीता'? केबीसी के मंच पर साई पल्लवी ने बताईं फ्यूचर हसबैंड की खूबियां

Published: Thu, 29 Oct 2026 04:28 PM (IST)

साई पल्लवी ने कौन बनेगा करोड़पति में रणबीर कपूर के साथ शिरकत की। एक्ट्रेस यहां अपनी फिल्म 'रामायण' का प्रचार करने आई थीं।

साई पल्लवी ने बताई लाइफ पार्टनर की खूबियां

साई पल्लवी ने बताई लाइफ पार्टनर की खूबियां

HighLights

  1. साई पल्लवी ने जीवनसाथी की खूबियां बताईं

  2. साई पल्लवी को चाहिए कैसा लाइफ पार्टनर?

  3. क्यों किया रामायण में सीता का रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साई पल्लवी (Sai Pallavi) हाल ही में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) में नजर आईं।

एक्ट्रेस यहां रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) को प्रमोट करने आईं थीं। इस दौरान उनसे पूछा गया कि वह अपने जीवनसाथी में कौन से गुण देखना चाहेंगी। साई पल्लवी ने कहा कि उनकी उम्मीदों की कोई लंबी लिस्ट नहीं है, लेकिन उनका होने वाला पार्टनर एक अच्छा इंसान होना चाहिए और उसे खाना बनाना आना चाहिए।

कैसा लाइफ पार्टनर ढूंढ़ रहीं साईं 

साईं पल्लवी ने कहा कि बस ये दो ऐसी बातें हैं जिन पर वह कोई समझौता नहीं कर सकतीं। साईं ने कहा,'सबसे पहले तो उसे एक अच्छा इंसान होना चाहिए। वह बहुत ज्यादा सेल्फ सेंटर्ड नहीं होना चाहिए। उसे ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जो आत्म-चिंतन करता हो, जो अपने कामों पर नजर रखता हो।'

Ramayana (3)

साई ने आगे कहा,'उसे इस बात की समझ हो कि वह जिंदगी में किस मुकाम पर है। उससे गलतियां हो सकती हैं, लेकिन उसे उन्हें सुधारना भी आना चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि वह अपनी गलतियों के लिए दूसरों को दोष दे। कोई बहुत लंबी लिस्ट तो नहीं है, बस उसे एक अच्छा इंसान होना चाहिए, और अगर उसे खाना बनाना भी आता हो, तो और भी अच्छा है!'

क्यों चुना माता सीता का रोल?

सीता के रोल के बारे में बात करते हुए साईं ने कहा कि वैसे तो वो हर बार कोई रोल चुनने से पहले कई बार अपने आप से सवाल करती हैं कि मैं इस किरदार को क्या दे सकती हूं। हालांकि जब उन्हें सीता मां का रोल ऑफर हुआ तो साईं ने कहा कि उन्होंने सोचा कि उन्हें इससे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा इसलिए बिना ज्यादा सोचे सीता मां को प्रणाम किया और इसके लिए हां कह दी।

Ramayana (1)

बता दें कि 'रामायण' भारतीय महाकाव्य का दो पार्ट्स में लाया जाएगा। इसका संगीत ए.आर. रहमान और हंस ज़िमर ने तैयार किया है। भारत में इसका पहला पार्ट दीवाली के मौके पर 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के आसपास आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- आ गया करवाचौथ का नया 'एंथम', श्रेया घोषाल की सुरीली आवाज; रिलीज हुआ Ramayana का एक और गाना

यह भी पढ़ें- 15 हजार रुपये में बनी थी पहली 'रामायण', 109 साल पहले आई थी 'फादर ऑफ इंडियन सिनेमा' की पौराणिक फिल्म