विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 हजार रुपये में बनी थी पहली 'रामायण', 109 साल पहले आई थी 'फादर ऑफ इंडियन सिनेमा' की पौराणिक फिल्म

Published: Thu, 29 Oct 2026 12:49 PM (IST)

सिनेमा जगत के इतिहास में रामायण पर बनने वाली पहली फिल्म 109 साल पहले आई थी।

रामायण पर बनने वाली फिल्म (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

रामायण पर बनने वाली फिल्म (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. 1917 में आई थी पहली रामायण फिल्म

  2. इस दिग्गज फिल्ममेकर ने किया था निर्माण

  3. महज 15 हजार रुपये था फिल्म का बजट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायणम् (Ramayana) का नाम इस वक्त लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। जिसकी बड़ी वजह इसका 4000 करोड़ बजट है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदी सिनेमा के इतिहास में रामायण पर बनने वाली पहली फिल्म कौन सी थी और उसको कितनी लागत में तैयार किया गया था। 

फादर ऑफ सिनेमा के उपाधि से नवाजे गए महान फिल्मकार दादा साहेब फाल्के द्वारा उसका निर्माण किया गया था और वह 109 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी थी।

15 हजार रुपये में बनी थी पहली रामायण फिल्म

रामायण पर सदियों से फिल्मी जगत में फिल्में, धारावाहिक और वेब सीरीज बनती आ रही हैं। लेकिन इसकी शुरुआत जिस फिल्म के जरिए हुई थी, जिसे साल 1917 में पहली बार सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया था। फिल्म का नाम था- लंका दहन (Lanka Dahan)। जी हां दादा साहेब फाल्के के निर्देशन में बनने वाली फिल्म लंका दहन रामायण महाकाव्य पर आधारित थी। जिसमें रामायण की कहानी पहली बार पर्दे पर पेश किया गया था। 

यह भी पढ़ें- विदेशों में Ramayana की हुई 'जय-जयकार' , सोशल मीडिया पर आया Ranbir Kapoor की फिल्म का पहला रिव्यू

ramayanfirstmovie

ये एक मूक (साइलेंट) फिल्म थी, जिसमें बिना किसी संवाद के रामायण की पूरी कहानी की झलक सिर्फ सीन्स के आधार पर दिखाई गई थी। 109 साल पहले आई पौराणिक कहानी वाली फिल्म के बजट को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं, जिनमें एक दावा सिनेमाई गलियारे में काफी चर्चित है, जो ये बताता है कि दादा साहेब फाल्के की लंका दहन का कुल बजट महज 15 हजार रुपये थे और इतनी रकम के साथ इस एपिक मूवी को बनाया गया था। 

ramayana (1)

कमाल की बात ये है कि उस वक्त लंका दहन कर्मिशयल तौर पर काफी सक्सेसफुल रही थी और बताया जाता है कि इस माइथोलॉजिकल मूवी ने 35 हजार रुपये से अधिक का कारोबार भी किया था। जिसके दम पर रामायण पर बनने वाली पहली फिल्म के तौर पर ये सफल रही। 

एक ही एक्टर बना था राम और सीता

लंका दहन फिल्म को लेकर कई तरह के किस्से सिनेमा जगत में प्रचलित हैं, जिनमें एक किस्सा ये भी है कि अभिनेता अण्णा सालुंके फिल्म में भगवान राम और माता सीता का किरदार निभाया था। उनके इस कारनामे को आज भी बॉलीवुड के इतिहास में याद किया जाता है।  

यह भी पढ़ें- 109 साल पहले सिनेमा में हुआ था 'लंका दहन', पहली बार पर्दे पर दिखी थी 'अधर्म पर धर्म' की विजयगाथा