Ramayana Part 2 नहीं होगी दीवाली 2027 में रिलीज, मेकर्स ने टाली रणबीर कपूर की फिल्म, क्या है वजह?
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण पार्ट 2 की रिलीज डेट टाल दी गई है। अब माइथोलॉजिकल फिल्म 2027 दीवाली पर ...और पढ़ें

रामायण पार्ट 2 की टली रिलीज डेट/फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
रामायण पार्ट 2 की रिलीज डेट बढ़ी आगे
2027 दीवाली पर नहीं आएगी रणबीर की फिल्म?
नितेश तिवारी-नमित मल्होत्रा ने इस वजह से लिया फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को फैंस जहां श्री राम के रूप में देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो वहीं कुछ लोगों को ये डर भी सता रहा है कि वह नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' में अपने रोल के साथ जस्टिस कर भी पाएंगे या नहीं। 4000 करोड़ के बजट में बनी रामायण निर्माता नमित मल्होत्रा के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण को पार्ट 1 और पार्ट 2 में रिलीज किया जाएगा। रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1) जहां दीवाली 2026 में लोगों के सामने आ जाएगा, तो वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो रामायण पार्ट 2 अब दीवाली 2027 में रिलीज नहीं होगी। मेकर्स ने रामायण पार्ट 2 की रिलीज डेट क्यों आगे बढ़ाई, नीचे पढ़ें डिटेल्स।
रामायण पार्ट 2 की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स की मानें तो रामायण पार्ट 1 के ट्रेलर को लेकर मिले लोगों के रिस्पांस के बाद अब निर्देशक नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) सेकंड इंस्टॉलमेंट में एक्स्ट्रा प्रोडक्शन टाइमिंग पर विचार कर रहे हैं। इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि प्रोडक्शन वर्क में ज्यादा समय जाने की वजह से रामायण के निर्माता मूवी की रिलीज डेट को एक साल तक टालने की प्लानिंग कर रहे हैं।
रामायण पार्ट 2 को नमित मल्होत्रा 2027 से हटाकर अब दीवाली 2028 में लाने का मन बना रहे हैं। हालांकि, अब तक रिलीज डेट टलने की खबर पर मेकर्स की किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

क्यों रामायण पार्ट 2 को बनाने में हो रही है देरी?
एंटरटेनमेंट पोर्टल के अनुसार, रामायण पार्ट 2 की शूटिंग के लिए मेकर्स को ज्यादा समय की जरूरत है, जिसके कारण प्रोडक्शन शेड्यूल बनाने पर चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो रामायण निर्माता नमित के लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि पूरा इमोशन है। यही वजह है कि इस मेग्नम ओपस प्रोजेक्ट को थिएटर्स में दर्शकों के लिए एक अलग एक्सपीरियंस बनाने में वह कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते।

जहां पहला पार्ट चंद दिनों में रिलीज के लिए तैयार है, तो वहीं इसके दूसरे हिस्से की शूटिंग में अभी और टाइम लगेगा। जिसकी वजह से रामायण पार्ट 2 दीवाली 2028 में रिलीज होगी। रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का पार्ट 1 इस दीवाली 5 नवंबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा।
