ऋषि कपूर से दीवाली के दौरान खूब पिटे थे Ranbir Kapoor, 'रामायणम्' एक्टर से मंदिर के अंदर हुई थी गलती
दीवाली से जुड़ी हर किसी की अपनी यादें हैं। ऐसी ही एक मेमोरी कुछ साल पहले रणबीर कपूर ने शेयर ...और पढ़ें

जब दीवाली पर पिटे थे रामायणम् एक्टर रणबीर कपूर/ फोटो- instagram
HighLights
मंदिर की जगह में इस हरकत के लिए रणबीर को पड़ी थी मार
पिता ऋषि कपूर ने दीवाली पर लगाई थी सिर पर जोर से चपत
एक्टर ने शेयर की थी पिता से जुड़ी दीवाली की यादें
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दीवाली के त्यौहार की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं, ऐसे में हर किसी का घर दीपों, रंगोली से जगमगा उठा है। रामायणम् में प्रभु राम का किरदार अदा करने वाले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने भी कुछ सालों पहले पिता ऋषि कपूर से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था।
अभिनेता ने बताया था कि उन्होंने बचपन में दीवाली पूजा के दौरान एक ऐसी गलती कर दी थी, जिसकी वजह से उन्हें पिता से बहुत ज्यादा मार पड़ी थी। क्यों फेस्टिवल के मौके पर रामायणम् के 'श्रीराम' बने रणबीर को खानी पड़ी थी पिता से मार, पढ़े दीवाली से जुड़ा उनका ये किस्सा।
दीवाली में रणबीर कपूर ने हुई थी चूक
रणबीर कपूर जब मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर के साथ नेटफ्लिक्स के शो 'द ग्रेड इंडियन कपिल शो' में कुछ साल पहले खास मेहमान बनकर आए थे, तो उन्होंने पिता ऋषि कपूर के हाथों बुरी तरह से मार खाने का किस्सा शेयर किया था। रणबीर ने कहा था, "मैं आठ-नौ साल का था और उस वक्त हम सब आरके स्टूडियों में दीवाली पूजा के लिए मौजूद थे।
रणबीर कपूर ने आगे कहा, "मुझे नहीं पता था और मैं गलती से चप्पल लेकर मंदिर जहां बना हुआ था वहां पर चला गया। ये देखकर मेरे पापा ऋषि कपूर इतना नाराज हुए कि मुझे बहुत जोर से उन्होंने सिर पर मारा। वह एक ही बार था जब मुझे बहुत तेज पड़ी थी। पापा बहुत धार्मिक थे, इसलिए जब उन्होंने मंदिर के अंदर मेरे पैरों में चप्पल देखी तो सिर पर टपली मारी।"

रणबीर कपूर की 2026 की दीवाली रही यादगार
ऋषि कपूर के साथ मनाई गई उस दीवाली के अलावा रणबीर कपूर का 2026 की काफी जगमगाया। दीवाली वीक में उनकी फिल्म रामायण सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज हुई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर रही है। मूवी को रिलीज हुए अभी दो दिन ही हुए हैं, लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां मूवी ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, तो वहीं वर्ल्डवाइड भी रामायणम् ने 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म में जहां रणबीर कपूर 'राम' बने, तो वहीं साई पल्लवी ने माता सीता की भूमिका अदा की। यश ने रावण, राघव जुयाल ने मेघनाद, सनी देओल ने हनुमान और अरुण गोविल ने राजा दशरथ का किरदार अदा किया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।