विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

4000 करोड़ की Ramayana में हुआ AI का इस्तेमाल? निर्देशक नितेश तिवारी ने बताई पूरी सच्चाई

Published: Wed, 28 Oct 2026 01:31 PM (IST)

माइथोलॉजिकल फिल्म रामायणम् की रिलीज से पहले निर्देशक नितेश तिवारी ने फिल्म में एआई के इस्तेमाल को लेकर चर्चा की है।

रणबीर कपूर की रामायणम् (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

रणबीर कपूर की रामायणम् (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. रामायणम् में हुआ है एआई का इस्तेमाल

  2. निर्देशक नितेश तिवारी ने खोला राज

  3. दीवाली पर रिलीज होगी रामायणम्

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म रामायणम् (Ramayana) की रिलीज में कुछ ही दिनों का समय बाकी रह गया है। इससे पहले अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रामायणम् पार्ट-1 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें फिल्म की कास्ट और मेकर्स शामिल रहे। 

इस दौरान रामायणम् के निर्देशक नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) ने बताया है कि 4000 करोड़ के मोटे बजट में बनने वाली इस पौराणिक कहानी वाली मूवी में क्या एआई तकनीकि का इस्तेमाल हुआ है। आइए जानते हैं कि नितेश ने क्या कहा है- 

रामायणम् में हुआ एआई का यूज

लॉस एंजिल्स में हुए फिल्म रामायणम् के स्पेशल प्रीमियर के दौरान निर्देशक नितेश तिवारी ने मीडिया से खास बातचीत की। इस दौरान नितेश से फिल्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई (AI) के इस्तेमाल को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर डायरेक्टर ने स्पष्टीकरण देते हुए बताया है कि एआई का इस्तेमाल केवल भाषा डबिंग से जुड़े तकनीकी सुधारों के लिए किया गया है, न कि कलाकारों के अभिनय या उनकी आवाज के लिए।

यह भी पढ़ें- Exclusive: 50 हजार स्क्रीन्स...100 से अधिक देश, Ramayana के मेकर्स का मेगा-प्लान; धुरंधर 2 का टूटेगा रिकॉर्ड?

ramayana

नितेश तिवारी ने कहा- जहां तक AI की बात है, इसका इस्तेमाल केवल लिप-सिंक को सही करने के लिए किया गया है, ताकि हम दर्शकों के सामने फिल्म को उनकी अपनी भाषा में पेश कर सकें। इसमें अलावा अन्य किसी मामले में हमने इसका यूज नहीं किया है। 

इस तरह से रामायणम् के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने एआई टूल के इस्तेमाल को लेकर मामले की पूरी सच्चाई बताई है। बता दें कि लॉस एंजिल्स में हुए रामायणम् के प्रीमियर के दौरान नितेश के अलावा निर्माता नमित मल्होत्रा, रणबीर कपूर, यश और साईं पल्लवी के अलावा फिल्म की अन्य कास्ट-क्रू भी शामिल रही। 

दीवाली पर रिलीज होगी रामायणम् पार्ट-1

पौराणिक कहानी वाली फिल्म रामायणम् को 5 नवंबर 2026 को दीवाली के फेस्टिव सीजन के दौरान दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है, जो ये बताने के लिए काफी यकीनन तौर पर रामायणम् पार्ट-1 हिंदी सिनेमा के लिए एक नया इतिहास लिखती हुई नजर आएगी। 

यह भी पढ़ें- LA में हुआ Ramayana Part 1 का वर्ल्ड प्रीमियर, यश को देख लोगों ने 'रावण' के लगाए नारे; खास अंदाज में हुआ वेलकम