LA में हुआ Ramayana Part 1 का वर्ल्ड प्रीमियर, यश को देख लोगों ने 'रावण' के लगाए नारे; खास अंदाज में हुआ वेलकम
रामायण पार्ट 1 का हाल ही में लॉस एंजेलिस में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ, जिसकी कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो ...और पढ़ें

रामायण पार्ट 1 का हुआ वर्ल्ड प्रीमियर/ फोटो - इंस्टाग्राम
HighLights
लॉस एंजेलिस में 'रामायण पार्ट 1' का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ
रणबीर कपूर- साई पल्लवी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे
यश को देखकर अपनी खुशी नहीं रोक पाए फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच रही है। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा और यश मूवी को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी एक ग्रैंड स्केल पर रिलीज कर रहे हैं। जिसका एक उदाहरण देखने को भी मिला।
हाल ही में जब फिल्म रामायण पार्ट 1 में श्री राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश लॉस एंजेलिस में रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड का वर्ल्ड प्रीमियर अटेंड करने पहुंचे, तो विदेशी ऑडियंस ने उनका धूमधाम से स्वागत किया।
ट्रेडिशनल आउटफिट में पहुंचे सितारे
रामायण पार्ट 1 के वर्ल्ड प्रीमियर पर लॉस एंजेलिस के रेड कार्पेट पर सभी सितारे अपने बेस्ट देसी आउटफिट में पहुंचे। इस दौरान जहां रणबीर कपूर आइवरी रंग की जैकेट और ब्लैक ट्राउजर में दिखे, तो वहीं साईं पल्लवी ने लाल रंग की साड़ी और प्यारी सी मुस्कान से हर किसी का दिल जीत लिया।
इन दोनों के अलावा माइथोलॉजिकल फिल्म में 'लंकापति रावण' का किरदार अदा करने वाले यश इस खास मौके पर फुल ब्लैक आउटफिट में पहुंचे, जिस पर गोल्डन रंग का ब्रोच लगा हुआ था, जिस पर दस सिर बने हुए थे। इस खास मौके पर स्टारकास्ट के साथ-साथ निर्माता नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी भी दिखे, जिनका ट्रेडिशनल लुक फैंस को देखने को मिला।
![Screenshot 2026-10-28 103859]()
लोगों ने लगाए रावण के नारे
लॉस एंजेलिस से रामायण के वर्ल्ड प्रीमियर का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जैसे ही यश पत्नी के साथ रेड कारपेट पर आए तुरंत लोगों ने 'रावण-रावण' चैंट करना शुरू कर दिया। यश ने रामायण पार्ट 1 के प्रीमियर पर ऑडियंस को कन्नड़ में ग्रीट किया और साथ ही माइथोलॉजिकल फिल्म पर और अपने फिल्मी सफर पर बात की।
यश ने रेड कार्पेट पर मीडिया से बातचीत में कहा, "जहां से आपकी शुरुआत हुई है, वह इस बात को तय नहीं कर सकती कि आपको कहां तक जाना है। आज मैं कन्नड़ और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का एक प्राउड मेंबर हूं और अपनी कहानी कह रहा हूं।"
The roar of “RAVANA RAVANA” at the David Geffen Theatre in Los Angeles🔥 #Yash is already creating the hype. The big-screen impact is going to be something else👑 #Ramayana https://t.co/XUdktFpAsx
— Balaji (@RDBalaji) October 28, 2026
आगे की जनरेशन को कहानी पास करते हैं
यश ने आगे कहा, "हमारे देश में हम सिर्फ कहानी नहीं कहते, उसे याद रखते हैं और उसे आगे आने वाली जनरेशन को पास करते हैं। ये कहानी हजारों सालों से आगे बढ़ रही है। हम दुनियाभर के सामने इस कहानी को लाने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि इस फिल्म के जरिए दुनियाभर में लोगों को ये मैसेज मिल पाए कि भारत की संस्कृति, यहां की विरासत क्या है।"
#Yash & #RanbirKapoor at the #Ramayana LA Premiere https://t.co/GtrOroemlL
— Balaji (@RDBalaji) October 28, 2026
रामायण पार्ट 1 के वर्ल्ड प्रीमियर पर रणबीर कपूर और साईं पल्लवी भी मीडिया से बातचीत करते दिखाई दिए। जहां उन्होंने अपनी फिल्म, कैरेक्टर और को -स्टार्स की मूवी से जुड़ने के बाद की उनकी जर्नी पर बात की।
#RanbirKapoor arrived at the Ramayana premier https://t.co/fcmF19su7d
— MR. SP (@Lonely_Prabhhh) October 28, 2026
कब रिलीज हो रही है रामायण पार्ट 1?
रामायण पार्ट 1 के वर्ल्ड प्रीमियर को सिर्फ हमारे सितारों ने ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल टैलेंट ने भी अटेंड किया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका प्रीव्यू शो 4 नवंबर को होगा।
यह भी पढ़ें- Ramayana Part 1 को हराना मुश्किल, रिलीज से पहले तोड़ा Sunny Deol की ब्लॉकबस्टर मूवी का रिकॉर्ड; जमकर हुई धनवर्षा

