विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana की 'माता कैकई' ने कर दी भविष्यवाणी, 4000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करेगी फिल्म?

Published: Wed, 18 Nov 2026 05:00 PM (IST)

रामायणम् में माता कैकई का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री लारा दत्त ने इसके कलेक्शन को लेकर भविष्यवाणी की है।

लारा दत्ता बनीं कैकई (फोटो क्रेडिट- एक्स)

लारा दत्ता बनीं कैकई (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. रामायणम् फ्रेंचाइजी का बजट 4000 करोड़

  2. लारा दत्ता ने कलेक्शन को लेकर की भविष्यवाणी

  3. रामायणम् में माता कैकई बनीं लारा दत्ता

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म रामायणम् इस वक्त कमाई के मामले में पूरी दुनिया में धमाकेदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही हैं। निर्माता नमित मल्होत्रा द्वारा पहले ही ये पुष्टिकरण किया जा चुका है कि रामायणम् के दोनों भागों का कुल बजट 4000 करोड़ है। इस बीच अब रामायणम् में माता कैकई का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री लारा दत्ता ने इसके कलेक्शन को लेकर भविष्यवाणी की है। 

लारा ने बताया है कि जिस तरह की प्लानिंग मेकर्स ने रामायणम् फ्रेंचाइजी को लेकर की है, उसके आधार पर ये मूवी अपने बजट से भी ज्यादा का कारोबार करेगी। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने और क्या-क्या कहा है। 

रामायणम् के कलेक्शन पर लारा दत्ता की भविष्यवाणी

जिस तरह से लारा दत्ता ने फिल्म रामायणम् में माता कैकई की भूमिका को अदा किया है, उसके लिए उनकी जमकर तारीफ हो रही हैं। हाल ही में लारा ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में रामायणम् की बॉक्स ऑफिस सफलता को लेकर खुलकर चर्चा की है और बताया है- मुझे पूरा यकीन है कि ऐसा जरूर होगा कि ये फिल्म अपने बजट से ज्यादा का कारोबार करेगी। सिर्फ बॉक्स ऑफिस से ही नहीं, बल्कि नमित ने इस फिल्म के लिए जो भी योजनाएं बनाई हैं, उनके जरिए भी।

laradutta

यह भी पढ़ें- Ramayana 2 में होगा सनी देओल का धमाल, 'हनुमान' करेंगे 'जटायु' से बड़ा कमाल; मेकर्स ने बनाया मास्टर प्लान

इस फिल्म ने आखिरकार भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर ला खड़ा किया है, जिससे यह दुनिया की बेहतरीन फिल्मों के बराबर खड़ी हो सकती है। मेरे हिसाब से आलोचकों और संदेह करने वालों को नजरअंदाज करना, अपने विजन पर टिके रहना और उस दिशा में लगातार आगे बढ़ते रहना, इसके लिए बहुत अधिक आंतरिक शक्ति की आवश्यकता होती है।

lara

इस तरह से लारा दत्ता का ये मानना है कि फिल्म रामायणम् कमाई के मामले में अपने 4000 करोड़ से अधिक का बिजनेस करके सफलता का एक नया इतिहास रचेगी।

रामायणम् की अब तक कमाई

फिल्म रामायणम् की रिलीज के अभी 13 दिनों का समय बीता है और कमाई के मामले में रणबीर कपूर और यश स्टारर इस माइथोलॉजिकल फिल्म ने अपनी छाप छोड़ी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रामायणम् पार्ट-1 का अब तक का कलेक्शन 820 करोड़ से ज्यादा का हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड ये मूवी 1483 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। 

यह भी पढ़ें- विदेशों में गूंज रहा 'श्री राम' का नारा, Ramayana ने 13वें दिन की छप्परफाड़ कमाई; 1500 करोड़ के करीब कलेक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।