'बीफ खाने वाले की मां...', Ramayana एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन को मिले थे ताने? बनी थीं Ranbir की मां 'कौशल्या'
फिल्म रामायणम् में 'श्रीराम' की मां 'कौशल्या' का किरदार अदा करने वालीं इंदिरा कृष्णन ने बताया कि उन्हें लोगों ने ...और पढ़ें

इंदिरा कृष्णन को रणबीर की मां बनने पर सुनने पड़े थे ताने/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
रणबीर की मां बनने पर मिले थे इंदिरा कृष्णन को ताने?
रामायणम् के लिए रणबीर बन गए शाकाहारी
पुराने बीफ वाले वीडियों को लेकर एक्ट्रेस को आए मैसेज
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म रामायणम् बॉक्स ऑफिस पर अब भले ही एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही हो, लेकिन जब मूवी बन रही थी और इसकी छोटी-छोटी क्लिप्स इंटरनेट पर वायरल हो रही थी, तो इसकी कास्टिंग से लेकर टेक्निकैलिटी और क्रिएटिविटी को लेकर काफी सवाल उठाए गए थे।
खास तौर पर जब रणबीर कपूर को पर्दे पर श्री राम बनाने की खबर आई, तो लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिली। इसकी वजह था एक्टर का पुराना नॉनवेज खाने का एक वीडियो। अब हाल ही में फिल्म में श्रीराम बने रणबीर कपूर की माता कौशल्या का किरदार अदा करने वालीं एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन ने बताया कि उन्हें रामायणम् की रिलीज से पहले रणबीर कपूर को लेकर किस तरह के मैसेजेस आ रहे थे।
इंदिरा कृष्णन को लोगों ने भेजे ऐसे मैसेज
न्यूज 18 से रामायणम् की सफलता पर बातचीत करते हुए इंदिरा कृष्णन ने उस पल को याद किया, जब लोग रणबीर कपूर की श्रीराम के रोल में कास्टिंग से बिल्कुल निराश थे। इंदिरा कृष्णन ने कहा, " मुझे याद है कि काफी लोग मुझे टेक्सट पर लिख रहे थे, 'तो आप बीफ खाने वाले की मां बनेंगी? उस समय काफी कुछ चल रहा था, लोग रणबीर की राम के रूप में कास्टिंग से नाराज थे। उनका बीफ खाने को लेकर पुराने इंटरव्यू वायरल होने लगे।"

रणबीर को किया गया था बुरी तरह ट्रोल
इंदिरा कृष्णन ने रणबीर ने जिस तरह से ट्रोलर्स को हमेशा हैंडल किया, उसकी तारीफ करते हुए आगे कहा, "रणबीर को इतनी बुरी तरह से ट्रोल किया गया था, लेकिन उन्होंने मुंह से कभी किसी बात पर रिएक्ट नहीं किया। वह चुपचाप से सेट पर आते और अपना 200 % देते। मुझे लगता है कि इनमें से कुछ ट्रोलर्स पेड भी थे, जो रामायणम् की सक्सेस नहीं चाहते थे।"
रणबीर कपूर ने रामायण के लिए त्याग दिया नॉनवेज?
इंदिरा कृष्णन ने रणबीर कपूर के साथ काम करने का अनुभव शेयर करते हुए ये भी बताया कि किस तरह से उन्होंने श्रीराम बनने के लिए नॉनवेज बिल्कुल त्याग दिया था और शाकाहारी बन गए थे। एक्ट्रेस बोलीं, "वह इस पूरे प्रोसेस में बिल्कुल शाकाहारी बन गया था, क्योंकि मैंने उन्हें सेट पर सिर्फ फ्रूट्स खाते हुए देखा। सुबह उठकर वह तीन घंटे तक वर्कआउट करते थे और शाम को भी इतने ही घंटे व्यायाम में देते थे। उनका एक रूटीन था। मैं तो लगभग उनके साथ सेट पर रहती थी। उनकी वैनिटी तक में सिर्फ फल ही होते थे। वह रामायणम् के लिए पूरी तरह से श्रीराम बनने की राह पर थे।"

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है रामायणम्
रामायणम् एक हफ्ते पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और चंद दिनों के अंदर ही नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 511 करोड़ का नेट कलेक्शन और 934 करोड़ की कमाई वर्ल्डवाइड की।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।