विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राम चरण की Peddi में हुई नई एक्ट्रेस की एंट्री, इस हसीना के हाथ लगी साउथ फिल्म?

Published: Sun, 22 Mar 2026 04:47 PM (GMT+05:30)

राम चरण स्टारर फिल्म पेड्डी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस मूवी में एक नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है।

राम चरण की पेड्डी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

राम चरण की पेड्डी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की अगली फिल्म का नाम पेड्डी है। लंबे समय से उनकी ये आगामी फिल्म चर्चा में बनी हुई है। अब पेड्डी को लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि स्पोर्ट्स ड्रामा पेड्डी में एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है।

जो राम चरण और जाह्नवी कपूर संग पर्दे पर धमाल मचाती हुई नजर आएगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि बी टाउन की वह हसीना कौन सी है, जिसके हाथ में साउथ सिनेमा की ये अपकमिंग मूवी लगी है। 

पेड्डी में नजर आएगी ये एक्ट्रेस

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर बुची बाबू सना की पेड्डी में राम चरण और जाह्नवी कपूर जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे। इस बीच फिल्म में कैमियो रोल को लेकर अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का नाम चर्चा में आ गया है। पिंकविला की रिपोर्ट्स के अनुसार मृणाल पेड्डी में गेस्ट अपीरियेंस करती हुई नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- Peddi: खत्म हुआ इंतजार, Ram Charan की 'पेड्डी' की रिलीज डेट का हुआ एलान

mrunal thakur

हालांकि, इस मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की जा सकती। अगर ऐसा होता है तो पहली बार मृणाल ठाकुर पर्दे पर राम चरण और जाह्नवी के साथ काम करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि पेड्डी में मृणाल का एक डांस नंबर सॉन्ग होगा, जिसमें वह राम और जाह्नवी संग ठुमके लगाते हुई दिखाई देंगी। इस खबर के सामने आने के बाद पेड्डी के लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी हो गई है। 

peddimovie

गौर किया जाए अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की अपकमिंग मूवीज के बारे में तो उसमें साउथ फिल्म डकैत- एक प्रेम कथा और हिंदी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है के नाम शामिल हैं। इन मूवीज से एक्ट्रेस के फर्स्ट लुक भी सामने आ गए हैं। 

कब रिलीज होगी पेड्डी

राम चरण स्टारर पेड्डी को देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौर करें पेड्डी की रिलीज डेट की तरफ तो 30 अप्रैल 2026 को राम की ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा-क्राइम थ्रिलर है, जिसमें राम चरण आपको क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें- साउथ की इस बड़ी फिल्म को कोरियोग्राफ करेंगे Vicky Kaushal के पिता, दिखाई देगा जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस