विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Game Changer: लो मिल गया Ram Charan के फैंस को सरप्राइज, ट्रेलर रिलीज की डेट और टाइम से उठ गया पर्दा, तुरंत कर लें नोट

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Wed, 01 Jan 2025 02:12 PM (IST)

साउथ के फेमस कलाकारों में से एक राम चरण इस वक्त अपनी नई फिल्म गेम चेंजर की रिलीज को लेकर ...और पढ़ें

सामने आई गेम चेंजर की रिलीज डेट और टाइम (Photo Credit- X)
सामने आई गेम चेंजर की रिलीज डेट और टाइम (Photo Credit- X)

HighLights

  1. राम चरण की फिल्म पर बड़ा अपडेट
  2. सामने आई गेम चेंजर की रिलीज डेट और टाइम
  3. कियारा आडवाणी करेंगी साउथ फिल्मों में डेब्यू

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Game Changer: ये कहना गलत नहीं होगा कि साल 2025 की अवेटेड फिल्मों में पहला नाम राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' का है। इस फिल्म से साल की शानदार शुरुआत होने वाली है। कहा जा रहा था कि पहले इस फिल्म को 2024 में ही रिलीज किया जाना था लेकिन बाद में मेकर्स ने अपना फैसला बदल दिया।

फिलहाल मेकर्स ने मूवी का इंतजार कर रहे लोगों को इसकी रिलीज डेट और टाइम बताकर नए साल का तोहफा दे दिया है। फिल्म के प्रोड्यूसर ने बताया है कि फैंस के लिए इस नए साल पर गिफ्ट के तौर पर ट्रेलर लॉन्च किया जा रहा है।

कब रिलीज होगा गेम चेंजर का ट्रेलर

फिल्म को लेकर प्रोडक्शन हाउस वेंकटेश्वर क्रिएशन ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने गेम चेंजर के ट्रेलर रिलीज के बारे में बताया है जो 2 जनवरी को रिलीज किया जाने वाले है। मेकर्स ने रिलीज का टाइम भी मेन्शन कर दिया है। जी हां, मूवी के ट्रेलर को शाम 5 बजकर 4 मिनट पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस खबर से एक्टर के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। बता दें कि विदेश में गेम चेंजर की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें- Squid Game 3: नए साल पर स्क्विड गेम के मेकर्स ने दिया बड़ा तोहफा, तीसरे सीजन के साथ खोला पोस्ट क्रेडिट सीन का राज

इतिहास रचेगा प्री-रिलीज इवेंट

कुछ समय पहले विजयवाड़ा में फिल्म का एक इवेंट ऑर्गेनाइज किया गया था। जिसमें फिल्म मेकर दिल राजू ने बताया था कि ‘गेम चेंजर’ का प्री-रिलीज इवेंट  इतिहास रचेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि अमेरिका में इवेंट के सक्सेस के बाद, हम तेलुगु राज्यों में एक बड़ा इवेंट ऑर्गेनाइज करने का सोच रहे हैं, जिसमें आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होने की उम्मीद है।

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

फैन दी थी ऐसी धमकी

साउथ के कलाकारों के लिए उनके फैंस की दीवानगी से आप में से कई लोग परिचित होंगे। लोग अपने पसंदीदा अभिनेता के लिए कई बड़े कदम तक उठा लेते हैं। हाल ही में फिल्म के ट्रेलर को लेकर हाल ही में राम चरण के एक फैन ने मेकर्स को लेटर लिखा था, जिसमें उसने कहा था कि अगर नए साल पर ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ तो वो अपनी जिंदगी खत्म कर देगा।

Photo Credit- Instagram

इस खबर के बाद काफी बवाल भी देखने को मिला था। ये खबर ऐसे समय पर सामने आई जब पुष्पा 2 फेम अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर के मामले को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 

ये भी पढ़ें- New Year 2025: मम्मी-पापा के साथ राहा ने विदेश में मनाया नया साल, नहीं रुकी इन सितारों की पार्टी, जमकर किया धमाल, देखें तस्वीरें