विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rakul-Jackky Wedding: आज परिणय सूत्र में बंधेंगे रकुल और जैकी, सामने आई शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट

Published: Wed, 21 Feb 2024 04:00 AM (IST)Updated: Wed, 21 Feb 2024 04:34 AM (IST)

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और निर्माता व अभिनेता जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह डेस्टिनेशन ...और पढ़ें

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और निर्माता व अभिनेता जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और निर्माता व अभिनेता जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

एंटरटेनमेंट ब्यूरो, मुंबई। शादियों के मौसम में हिंदी सिनेमा से अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और निर्माता व अभिनेता जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह डेस्टिनेशन वेडिंग गोवा में आज (21 फरवरी) को करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के समक्ष होगी। समंदर किनारे दोनों की शादी का मंडप भी लग चुका है। बताया जा रहा है कि दोनों ने ही तय किया है कि वे पर्यावरण का ध्यान रखते हुए अपनी शादी में किसी प्रकार का कोई शोरशराबा और पटाखे नहीं जलाएंगे।

उनकी शादी की वजह से थोड़ा बहुत जो कार्बन फुटप्रिंट होगा, उसे कम करने के लिए दोनों पौधे भी लगाएंगे। दो दिन पहले से ही दोनों के स्वजन और बालीवुड से उनके करीबी शादी समारोह के लिए गोवा पहुंचे चुके हैं।मंगलवार को मेंहदी और संगीत का समारोह रखा गया। जहां भूमि पेडनेकर और उनकी बहन ने मेंहदी के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा किए।

यह भी पढ़ें: Anushka Sharma Baby Boy: दूसरी बार माता-पिता बने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, पोस्ट शेयर कर बताया बेटे का नाम

वहीं, अभिनेता वरुण धवन और उनकी गर्भवती पत्नी नताशा दलाल ने भी गोवन थाली का लुत्फ लेते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की। रकुल और जैकी दोनों ही अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। ऐसे में उनकी शादी का खाना ग्लूटेन और शक्कर मुक्त होगा।

संगीत और मेहंदी की रस्म पर जैकी ने अपनी दुल्हनिया को खुश करने के लिए डांस भी किया। 'बिन तेरे..' गाने के जरिये उन्होंने रकुल के साथ उन पलों को याद किया, जो दोनों ने साथ गुजारे हैं। इसके अलावा जैकी के करीबी बिजनेसमैन राज कुंद्रा और उनकी पत्नी व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी परफॉर्म किया। मेहमानों की सूची में अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, टाइगर श्राफ समेत कई कलाकारों के नाम शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि रकुल और जैकी ने साल 2021 में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक कर दिया था।

यह भी पढ़ें: Divya-Apruva Wedding Photos: एक दूजे के हुए दिव्या और अपूर्वा, परिवार वालों की मौजूदगी में घर पर लिए फेरे