यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rakhi Sawant की मां का क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से किया विदा
28 जनवरी को जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में जया ने अंतिम सांस ली। मां के निधन के बाद राखी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Rakhi Sawant Mother Died: राखी सावंत (Rakhi Sawant) की मां जया भेड़ा अब इस दुनिया में नहीं रही। शनिवार यानी 28 जनवरी को जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में जया ने अंतिम सांस ली। मां के निधन के बाद राखी पूरी तरह से टूट चुकी हैं। इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमे वह पति आदिल संग जया का पार्थिव शरीर लेकर घर पहुंची है।
सलमान खान ने की राखी से बात
खबरों की माने तो राखी की मां की निधन की खबर सुन बॉलीवुड के भाई जान यानी एक्टर सलमान खान ने भी राखी से बात की और उन्हें सांत्वना दी।
राखी सावंत की मां का हुआ अंतिम संस्कार
राखी ने अपने सहारे यानी अपनी मां जया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। सावंत परिवार ने पूरे रीति-रिवाजो के साथ उन्हें विदाई।
कुछ ही देर में होगा जया का अंतिम संस्कार
रविवार सुबह राखी सावंत पति आदिल संग अस्पताल पहुंची। जहां उनकी मां का पार्थिव शरीर रखा हुआ था। इस वीडियो में राखी रोते हुए मां जया को याद कर रही है। वहीं आदिल समेत कुछ अन्य लोग पार्थिव शरीर का एंबुलेंस में रखते नजर आ रहे है।
View this post on Instagram
राखी की मां के अंति दर्शन करने पहुंचे ये सितारें
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस और राखी सावंत की दोस्त रश्मि देसाई जया भेड़ा के आखिरी दर्शन करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने राखी को लगे लगाया। रश्मि के अलावा जानी-मानी डायरेक्टर फराह खान, एक्ट्रेस संगीता भी उनके घर पहुंची।
.jpg)
ब्रेन ट्यूमर और कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रही थीं जया
इस वीडियो में राखी मां प्रेयर करती नजर आ रही है। एक-एक शब्द के साथ राखी की आंखों से मां के लिए आंसू निकलते नजर आ रहे हैं। राखी के साथ उनके पति आदिल भी नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant का मां के निधन के बाद रो-रोकर हुआ बुरा हाल, आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार
यह भी पढ़ें- Video: अवॉर्ड शो में रेखा संग सेल्फी लेती नजर आईं रवीना टंडन, भूमि पेडनेकर ने दिखाए एब्स
