विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाक एक्ट्रेस Hania Aamir के पहले गाने में Rakhi Sawant का कैमियो, बोलीं- 'जलते हैं लोग...'; इंटरनेट पर वायरल

Published: Fri, 11 Sep 2026 05:21 PM (GMT+05:30)

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) ने एक म्यूजिक वीडियो शेयर किया है जिसमें राखी सावंत (Rakhi Sawant) का भी कैमियो है।

हानिया आमिर के गाने में राखी सावंत। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

हानिया आमिर के गाने में राखी सावंत। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

HighLights

  1. हानिया आमिर ने पंजाबी में गाया गाना

  2. हानिया के गाने में राखी सावंत का कैमियो

  3. यूट्यूब पर 24 घंटे में हानिया का गाना वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) ने अपना गाना यूट्यूब पर शेयर किया गया है। यह गाना इंडिया में इसलिए सुर्खियां बटोर रहा है, क्योंकि इसमें ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) का कैमियो है। 

हानिया आमिर अब एक्ट्रेस के साथ-साथ सिंगर भी बन गई हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपना पहला रैप सॉन्ग Pablo शेयर किया है। हानिया का पहला गाना सुनकर लोग हैरान हो गए और इसकी वजह राखी सावंत थीं।

हानिया के पहले गाने में राखी

राखी सावंत ने हानिया आमिर के पहले रैप सॉन्ग Pablo में कैमियो किया है। इस गाने में हानिया ने राखी सावंत का ऑडियो मैसेज शामिल किया है जिसमें ड्रामा क्वीन, पाक एक्ट्रेस को प्रेरित करती हुई नजर आ रही हैं।

Hania Aamir

हानिया की तारीफ में बोलीं राखी

राखी सावंत ने ऑडियो मैसेज में हानिया आमिर के लिए कहा, "हानिया मेरी जान, टेंशन नहीं लेनी। समझी? टेंशन नहीं लेनी। अरे तुम हूर हो, तुम्हारे चेहरे पर नूर है। तुम्हारी खूबसूरत पर ये जलते हैं। तुम शेरनी हो। समझ गई हानिया। डरना नहीं है। जो डर गया, समझो मर गया। इनका सामना करो। तुम आगे बढ़ती रहो।"

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गाना

इस गाने को हानिया आमिर ने ही गाया है, साथ ही गाने के बोल और धुन भी खुद ही तैयार किया है। इस 2 मिनट 30 सेकंड का गाना इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इसे 24 घंटे में 6 लाख के करीब व्यूज मिल गए हैं। एक्ट्रेस ने इस म्यूजिक वीडियो को शेयर करते हुए राखी सावंत का नाम सबसे ऊपर टैग करके उन्हें धन्यवाद किया है। 

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by All About Eve India (@allabouteve_in)

भारतीय फिल्म में भी काम कर चुकीं हानिया

हानिया आमिर पाकिस्तान की मशहूर अदाकारा हैं, जिनकी भारत में भी तगड़ी फैन-फॉलोइंग थी। हालांकि, पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स को इंडिया में ब्लॉक कर दिया गया। यही नहीं, हानिया भारतीय फिल्म सरदार 3 में दिलजीत दोसांझ के साथ काम कर चुकी थीं। इसके चलते काफी बवाल भी हुआ था। फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया गया था।

यह भी पढ़ें- Youtube पर मस्ट वॉच है Hania Aamir का ये पाकिस्तानी ड्रामा, पलक नहीं झपकाने देगा एक भी एपिसोड

यह भी पढ़ें- विवाद के बीच Sardaar Ji 3 से Neeru Bajwa ने झाड़ा पल्ला? डिलीट किया ट्रेलर-गाना, Hania Aamir भी अनफॉलो!