Move to Jagran APP

श्रद्धा को देख राजकुमार राव कर रहे हैं चमत्कार होने की बात, देखिए स्त्री का नया गाना

फिल्म स्त्री 31 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

By Rahul soniEdited By: Published: Thu, 02 Aug 2018 12:49 PM (IST)Updated: Thu, 02 Aug 2018 07:38 PM (IST)
श्रद्धा को देख राजकुमार राव कर रहे हैं चमत्कार होने की बात, देखिए स्त्री का नया गाना
श्रद्धा को देख राजकुमार राव कर रहे हैं चमत्कार होने की बात, देखिए स्त्री का नया गाना

मुंबई। कॉमेडी हॉरर फिल्म स्त्री को रिलीज होने में कुछ दिन बाकी हैं लेकिन लगातार यह फिल्म अपनी कहानी को लेकर चर्चा में रही है। इस फिल्म का नया गाना मिलेगी मिलेगी रिलीज हो चुका है जिसमें श्रद्धा कपूर का बेहतरीन डांस देखा जा सकता है। एक ओर जहां श्रद्धा कपूर डांस करती नज़र आती हैं वही दूसरी ओर गाने को आखिर में राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी को मजबूरन डांस करना पड़ता है वो भी महिला के लिबास में।  

loksabha election banner

राजकुमार राव डर रहे हैं और श्रद्धा कपूर हंस रही हैं। राजकुमार राव आस लगाए बैठे हैं कि जब भी वो मिलेगी तो चमत्कार होगा। दरअसल, इसी थीम पर फिल्म स्त्री का नया गाना मिलेगी मिलेगी है जो कि अब दर्शकों के सामने है। इस गीत में राजकुमार राव, पंकज कपूर और श्रद्धा कपूर नज़र आ रहेे हैं। पंकज त्रिपाठी जहां एक और राजा की तरह सिंहासन पर बैठ कर डांस को एंजॉय कर रहे हैं वही राजकुमार राव डरते हुए गाते नज़र आ रहे हैं। गीत में श्रद्धा कपूर ने जबरदस्त डांस किया है। लेकिन गाने के आखिर में सब कुछ उल्टा हो जाता है। श्रद्धा कपूर सिंहासन पर होती हैं और राजकुमार राव व पंकज त्रिपाठी महिला के लिवास में डांस करते नज़र आते हैं। इस गीत को सचिन जिगर ने कंपोज किया है और आवाज मिका सिंह की है। 

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार और करीना कपूर को लेकर Good News है, पूरी ख़बर ज़रूर पढ़िये

फिल्म स्त्री का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है और फिल्म का निर्माण दिनेश विजान, राज और डीके ने मिलकर किया है। यह फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होने वाली है। बता दें कि, स्त्री के लिए अभिनेता राजकुमार राव ने सिलाई सीखी है। इसके लिए राजकुमार ने एक महीने का प्रशिक्षण लिया और इस दौरान उन्होंने ब्लाउज से लेकर शर्ट तक बनाना सीख लिया। उन्होंने कहा था, 'मैं बॉडी डबल की मदद नहीं लेना चाहता था। मैं सब कुछ खुद ही करना चाहता था, इसके लिए मैंने खुद एक सिलाई मशीन खरीदी और मुंबई के एक दर्जी से सिलाई करना सीखा। मेरे लिए चंदेरी के सेट पर एक दर्जी मौजूद रहता था, जो मुझे सिलाई का सही तरीका बताता था। फिल्म को लेकर शुरुआत से ही जबरदस्त प्रमोशन किया गया है। जब स्त्री का पोस्टर रिलीज किया गया था तब पोस्टर के सबसे ऊपर लाल रंग के साफ अक्षरों में लिखा हुआ है था कि- ‘मर्द को दर्द होगा’। ज़ाहिर है राजकुमार राव इसलिए आपको सावधान रहने के लिए कह रहे थे। 

यह भी पढ़ें: हर फिल्म 300 करोड़ कमाये और मैं उसका हिस्सा बनूं ये जरूरी नहीं - आमिर खान

स्त्री फिल्म को लेकर खास बात यह भी है कि, पहली बार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर बिग स्क्रीन पर दर्शकों के सामने होंगे। राजकुमार राव की एक और फिल्म मेंटल है क्या रिलीज होगी। इसमें राजकुमार राव और कंगना रनौत अहम भूमिका में होंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.