विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pathaan के साथ गांधी गोडसे- एक युद्ध को रिलीज कर पछताए राजकुमार संतोषी, कहा- गलती हो गई

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sat, 22 Apr 2023 05:45 PM (GMT+05:30)

Gandhi Godse Ek Yudh Pathaan गौरतलब है कि बैड ब्वॉय 28 अप्रैल 2023 को रिलीज हो रही है। यह फिल्म ...और पढ़ें

Rajkumar Santoshi Gandhi Godse Pathaan, Rajkumar Santoshi, Gandhi Godse ek yudh Pathaan
Rajkumar Santoshi Gandhi Godse Pathaan, Rajkumar Santoshi, Gandhi Godse ek yudh Pathaan

नई दिल्ली, जेएनएन। Rajkumar Santoshi Gandhi Godse Pathaan: शाह रुख खान की सुपरहिट फिल्म पठान के साथ बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार संतोषी की गांधी गोडसे एक युद्ध रिलीज हुई थी। जहां, पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार किया। वहीं, गांधी गोडसे एक युद्ध कहीं भी नहीं टिक पाई। 

राजकुमार संतोषी ने फिल्म फ्लॉप होने पर चुप्पी तोड़ी है

अब राजकुमार संतोषी ने फिल्म फ्लॉप होने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। दोनों ही फिल्में जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। राजकुमार संतोषी की फिल्म का पूरा नाम गांधी गोडसे एक युद्ध था। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि पठान के साथ फिल्म को रिलीज करना, उनकी गलती थी। उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने यह बातें बताई है। 

राजकुमार संतोषी ने फिल्म बैड ब्वॉय की स्टारकास्ट पर भी बात की है

राजकुमार संतोषी ने यह भी कहा कि वह अपनी आगामी फिल्म बैड ब्वॉय में ऐसी स्टारकास्ट रखी है जो कि फिल्म के साथ न्याय करें। इसके चलते उन्होंने ऐसे लोगों को लिया है। उन्होंने कलाकारों को फिल्म में इसलिए नहीं लिया है कि वह मिथुन चक्रवर्ती या निर्माता साजिद कुरैशी के बच्चे हैं। गौरतलब है कि मिथुन के बेटे नमाशी चक्रवर्ती और साजिद कुरैशी की बेटी अमरीन ने फिल्म में अहम भूमिका निभाई है।

गांधी गोडसे एक युद्ध में गोडसे और गांधी के विचारों को दिखाया गया है

गांधी गोडसे एक युद्ध भारत की स्वतंत्रता के बाद के काल पर आधारित है। इसमें दो विचारधाराओं का द्वंद दिखाया गया है। इसमें नाथूराम गोडसे और महात्मा गांधी के विचार शामिल है। यह फिल्म 26 जनवरी 2023 को रिलीज हुई थी। पठान एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। यह 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई थी। फिल्म में शाह रुख के अलावा दीपिका पादुकोण की भी अहम भूमिका थी। 

"गांधी गोडसे एक युद्ध को पठान के साथ रिलीज करना मेरी गलती थी"

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में राजकुमार संतोषी से बैड ब्वॉय को लेकर पूछा गया कि इसे सोलो रिलीज क्यों किया जा रहा है। इस पर उन्होंने कहा, ''जी हां, गांधी गोडसे एक युद्ध को पठान के साथ रिलीज करना मेरी गलती थी। जहां तक बैड ब्वॉय की बात है। इसकी प्लानिंग निर्माता साजिद कुरैशी ने की है और यह अच्छी डेट पर रिलीज हो रही है।''