‘मेरे पिया गए जब चीन’, ऐसी होगी मौनी रॉय की मेड इन चाइना
इसकी तैयारी में राजकुमार राव और मौनी रॉय दोनों जुट गए है।
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। टीवी की दुनिया पर नागिन बनकर छाने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय अब फिल्म मेड इन चाइना में अभिनेता राजकुमार राव की पत्नी की भूमिका में नज़र आएंगी।
हिंदी मीडियम सहित कई फिल्मों के निर्माता दिनेश विजन की इस फिल्म में मौनी रॉय बीवी का किरदार निभाएंगी और वो जिसकी पत्नी बनेंगी वो रोल राजकुमार राव करेंगे। इस फ़िल्म का निर्देशन मिखिल मुसले करने वाले है, जिनकी 2016 में बनी गुजराती भाषा की फिल्म फिल्म रॉंग साइड राजू को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। वो अब बॉलीवुड में डेब्यू रहे हैं। मौनी पहली बार दिनेश विजन के साथ काम करेंगी जबकि राजकुमार राव इसके पहले फिल्म स्त्री के माध्यम से दिनेश विजन के साथ काम कर चुके है, जोकि जल्द रिलीज़ होने वाली है। इस फ़िल्म में राजकुमार राव गुजरात के एक संघर्षरत व्यापारी की भूमिका निभा रहे हैं। वही मौनी रॉय मुंबई की होती है और शादी करने के बाद अहमदाबाद आ जाती हैं। वह राजकुमार राव को चीन जाने के लिए मनाती है ताकि वह व्यापार में तरक्की कर सकें। जिसके बाद राजकुमार राव चीन जाते है और उसके बाद उनके साथ क्या होता है। यही कहानी है। इसकी तैयारी में राजकुमार राव और मौनी रॉय दोनों जुट गए है।
फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होने वाली है, जिसके बाद इसकी आगे की शूटिंग गुजरात और चीन में होगी। राजकुमार राव इन दिनों कई फिल्में कर रहे हैं। वो अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फन्ने खान में नज़र आयेंगे और उसके बाद अनिल कपूर और सोनम कपूर के साथ ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में भी। राजकुमार की फिल्म स्त्री में उनके साथ श्रद्धा कपूर हैं।
यह भी पढ़ें: ख़राब निकला चाइनीज़ माल, 774 करोड़ लागत से बनी फिल्म बर्बाद कर गई