विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajinikanth बेटी ऐश्वर्या की 'लाल सलाम' की शूटिंग से समय निकालकर पहुंचे अन्नामलैयार मंदिर, किए भगवान के दर्शन

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sat, 01 Jul 2023 05:14 PM (GMT+05:30)

Rajinikanth At Annamalaiyar Temple रजनीकांत की फिल्म जेलर 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में मोहनलाल शिव कपूर ...और पढ़ें

Rajinikanth At Annamalaiyar Temple, Rajinikanth film news
Rajinikanth At Annamalaiyar Temple, Rajinikanth film news

नई दिल्ली, जेएनएन। Rajinikanth At Annamalaiyar Temple: फिल्म अभिनेता रजनीकांत बेटी ऐश्वर्या की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अब उन्होंने शूटिंग से समय निकालकर लोकप्रिय अन्नामलैयार मंदिर में भेंट दी है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है। सुपरस्टार रजनीकांत ने तमिलनाडु में विख्यात अन्नामलैयार मंदिर को भेंट दी है। इसके अलावा, उन्होंने भगवान से आशीर्वाद भी लिया है। वह इन दोनों अपनी बेटी की फिल्म 'लाल सलाम' की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने काम से छुट्टी ले रखी थी और वह मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंचे हैं। 

रजनीकांत किस लुक में मंदिर पहुंचे हैं?

रजनीकांत बहुत ही साधारण लुक में मंदिर पहुंचे हैं। उन्होंने आम आदमी की तरह भगवान के दर्शन किए हैं। उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वे सामान्य टी शर्ट और पैंट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने कोई भी महंगा कपड़ा नहीं पहन रखा है। मंदिर में उनके आसपास भीड़ जमा हो गई थी। 

रजनीकांत की तस्वीरें ट्विटर पर किसने शेयर की है?

रजनीकांत की 2 तस्वीरें रमेश बाला ने ट्विटर पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है,

"सुपरस्टार रजनीकांत तिरुवन्नामलाई में लाल सलाम की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने यहां पर स्थित लोकप्रिय अन्नामलैयार मंदिर में भगवान के दर्शन किए हैं।"

लाल सलाम में रजनीकांत का कितना बड़ा रोल है?

गौरतलब है कि लाल सलाम में रजनीकांत का एक कैमियो रोल है। उनका फिल्म में नाम मोहिद्दीन भाई है। हाल ही में, फिल्म का पहला लुक जारी किया गया था। खराब क्वालिटी के कारण पोस्टर को क्रिटिसाइज किया गया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था,

"सभी के पसंदीदा भाई मुंबई में वापस आ गए हैं। थलाईवा के लिए रास्ता दीजिये।"

रजनीकांत ने मुंबई में किस क्रिकेटर के साथ शूट किया था?

रजनीकांत ने इसके पहले मुंबई में फिल्म की शूटिंग के लिए समय निकाला था। उन्होंने क्रिकेटर कपिल देव के साथ शूट भी किया था। दोनों की कई तस्वीरें वायरल हुई थी। ऐश्वर्या 7 वर्षों के बाद निर्देशन में वापस आ रही हैं। लाल सलाम में विष्णु विशाल और विक्रांत की अहम भूमिका है। यह फिल्म 2023 में रिलीज होने वाली है।

रजनीकांत किस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं?

रजनीकांत फिल्म जेलर के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इसका निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है।