विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या Rajat Bedi ने साधा 'कोई मिल गया' और ऋतिक रोशन पर निशाना? नए ऐड वीडियो में मिला हिंट

Published: Sat, 31 Jan 2026 06:21 PM (IST)

आर्यन खान की फिल्म के बाद रजत बेदी चर्चा में हैं। उन्होंने प्राइम वीडियो के लिए एक विज्ञापन शूट किया ...और पढ़ें

कोई मिल गया के एक सीन में रजत बेदी (फोटो-इंस्टाग्राम)

कोई मिल गया के एक सीन में रजत बेदी (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. कृष में निभाया था राज सक्सेना का रोल

  2. कृष 4 में नजर आ सकते हैं रजत

  3. एक्टर ने साधा ऋतिक रोशन पर निशाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्लीआर्यन खान की फिल्म 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड्स' (The Ba***ds of Bollywoods) ने रजत बेदी को फिर से सुर्खियों में ला दिया। इस मूवी के बाद उन्हें और उनके परिवार को खूब लाइमलाइट मिली और लोगों ने बांहे खोलकर उनका स्वागत किया।

रजत बेदी कई बार ये बात खुलेआम बोल चुके हैं कि ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' के प्रचार के दौरान उन्हें इग्नोर किया गया। अब ऐसा लग रहा है कि अपने लेटस्ट ऐड से रजत बेदी ने ऋतिक रोशन पर तंज कसा है। एक्टर ने प्राइम वीडियो के लिए एक ऐड शूट किया है जिसमें उन्होंने विलेन के बारे में बात की है। वीडियो में एक बोर्ड पर साफ लिखा है - हर विलेन का दिन आता है। इसमें ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म का जिक्र भी शामिल है।

यह भी पढ़ें- Don 3 में हुई इस फेमस बॉलीवुड विलेन की एंट्री, विक्रांत मैसी को रिप्लेस करेगा एक्टर

2026 में वापस आ रहे विलेन?

वीडियो की शुरुआत में रजत बेदी एक ऑफिस में बैठे हुए हैं और सवाल पूछते हैं, "पहचाना? इसके बाद पता चलता है कि अभिनेता ने अनुभावी नाम की एक थेरेपिस्ट से मुलाकात की है, जो विलेन के किरदारों की विशेषज्ञ हैं। बेदी आगे बताते हैं कि उनका न्यू ईयर रेजोल्यूशन था कि वो बेस्ट विलेन बनें। लेकिन जैसी ही उन्हें खबर मिली कि साल 2026 में विलेन वापस आ रहे हैं, उनके रेजोल्यूशन टूट गए।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

राकेश रोशन ने की थी क्रिश 4 की घोषणा

बता दें कि राकेश रोशन ने सितंबर 2026 में अनाउंस किया था कि कृष 4 (Krrish 4) का प्रोडक्शन मिड ईयर में शुरू हो जाएगा। एक अन्य सीन में, बेदी धूप से खुद को बचाते हुए सोफे के पीछे छुपकर 'धूप, धूप' कहते नजर आ रहे हैं। उनकी परेशानी को भांपते हुए, चिकित्सक उन्हें इस स्थिति से निपटने का एक उपाय सुझाते हैं और फिर आता है जजमेंट का दिन।

विज्ञापन के अंत में वो कहते हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सीजन शुरू कैसे हुआ; मायने रखता है कि सीजन खत्म कैसे करोगे।

यह भी पढ़ें- Krrish 4 में इस विलेन को नहीं मिली एंट्री, Rakesh Roshan का बड़ा बयान वायरल