रणबीर कपूर की रॉकस्टार कृष्णा को नहीं आई थी पसंद, वजह थी खास
राज कपूर की पत्नी और रणबीर की दादी कृष्णा राज कपूर का सोमवार सुबह निधन हो गया। इस खबर से पूरा बॉलीवुड शोकाकुल है।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। राजकपूर की पत्नी कृष्णा राजकपूर का मुंबई में सोमवार की सुबह निधन हो गया. वह 88 वर्ष की थी. खास बात यह थी कि कृष्णा अपने नये जनरेशन के बच्चों से काफी प्यार करती थीं और वो सभी भी उन्हें बहुत मान देते थे.
रणबीर कपूर अपनी दादी कृष्णा राज कपूर से दिल से जुड़े हुए थे. कुछ दिनों पहले जब रणबीर कपूर ने जागरण डॉट कॉम से बातचीत की थी, तो उन्होंने बताया था कि उनकी दादी को घी बेहद पसंद है और उनका कोई भी खाना बिना घी के नहीं होता। रणबीर ने बताया था कि, वह यही कहती हैं कि बिना घी के किसी के गले से निवाला कैसे अंदर जाता है। रणबीर ने बताया था कि दादी मेरी सारी फिल्में देखती हैं और खास बात यह है, जब उनकी फिल्म रिलीज होने वाली होती है तो वह हर गुरुवार दर्शन के लिए मंदिर जाती हैं और रणबीर की फिल्म के लिए दुआएं मांगती हैं। साथ ही रणबीर ने कहा था कि लोगों को यह बात जान कर हैरानी हो सकती है, लेकिन सच यही है कि दादी को मेरी रोने धोने या सीरियस फिल्म देखना पसंद नहीं है। वह तमाशा जैसी फिल्में या रॉकस्टार जैसी फिल्में नहीं पसन्द करती हैं, बल्कि उन्हें तो रणबीर की ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्म पसंद आती है जिसमें यूथफुल सुर है और जिसमें एन्जॉयमेंट हो। रणबीर ने बताया था कि उन्हें लगता है कि जग्गा जासूस जैसी फिल्म उन फिल्मों में से एक है, जिसे देख कर अगर आज दादाजी होते तो वह इसे जरूर देखना पसंद करते और मुझ पर गर्व करते।
यह भी पढ़ें: राज कपूर की पत्नी का निधन, बॉलीवुड शोकाकुल
यह भी पढ़ें: ‘संजू’ पर रणबीर कपूर की दादी कृष्णा राज कपूर का एेसा था रिएक्शन