विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

77 साल पहले Raj Kapoor पर भारी पड़ गए थे Dilip Kumar, रोमांटिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की थी रिकॉर्डतोड़ कमाई

Published: Fri, 12 Jun 2026 06:41 PM (GMT+05:30)

77 साल पहले एक रोमांटिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। इस फिल्म के जरिए दिलीप कुमार ने दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई थी।

77 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

77 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. राज कपूर और दिलीप कुमार ने सिर्फ एक फिल्म की थी

  2. 77 साल पहले रोमांटिक फिल्म रही थी ब्लॉकबस्टर

  3. दुखभरे क्लाइमैक्स से सिसक-सिसक कर रोई थी ऑडियंस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राज कपूर (Raj Kapoor) और दिलीप कुमार (Dilip Kumar) सिर्फ सिनेमा के बड़े सितारे नहीं, बल्कि पड़ोसी होने के साथ-साथ बचपन के यार भी थे। पर्दे पर दोनों ही सितारों ने अपनी काबिलियत के दम पर नाम कमाया। यूं तो दोनों अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ गहरे दोस्त भी थे, लेकिन साथ में उन्होंने सिर्फ एक फिल्म की।

दिलीप कुमार और राज कपूर की साथ में इकलौती फिल्म 77 साल पहले आई थी। यह रोमांटिक थ्रिलर थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई से इतिहास रच दिया था। फिल्म की कमाई ने उस साल नोटों की बारिश करवा दी थी। इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों को रुला दिया था।

77 साल पहले आई राज-दिलीप की इकलौती फिल्म

यह फिल्म थी अंदाज जो 1949 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन और निर्माण महबूब खान (Mehboob Khan) ने किया था। करीब ढाई घंटे की ये फिल्म एक लव ट्रायंगल पर आधारित थी जिसके क्लाइमैक्स ने हर किसी की आंखें नम कर दी थीं। 

क्या है फिल्म की कहानी और कास्ट?

फिल्म में दिलीप कुमार, राज कपूर, नरगिस दत्त, कुक्कू मोरे, मुराद और अमीर बानू अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म की कहानी नीना (नरगिस) की है जिससे दिलीप (दिलीप कुमार) को इश्क हो जाता है लेकिन वह अपने दिल की बात उससे नहीं कर पाता है। जब नीना के पिता की मौत हो जाती है तो दिलीप उसके घर पर रहने लगता है। तभी राजन (राज कपूर) की एंट्री होती है जो नीना का मंगेतर है। दोनों की शादी हो जाती है और उनकी एक बेटी भी है।

यह भी पढ़ें- 70s की हीरोइन जिसके नाम से ऋषि कपूर को चिढ़ाते थे अमिताभ बच्चन, 16 की उम्र में शादी कर छोड़ दी थी एक्टिंग

Dilip Kumar

दुखभरा था फिल्म का अंत

शादी वाले दिन ही दिलीप, नीना से प्यार का इजहार करता है लेकिन वह साफ-साफ मना कर देती है। एक दिन जब नीना की बेटी के जन्मदिन पर दिलीप घर आता है तो नीना उससे कहती है कि वह उससे प्यार नहीं करती। मगर यह बात वह गलती से राजन से कह देती है और राजन उस पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाता है।

Andaz

कहानी दर्दनाक मोड़ तब लेती है, जब नीना के हाथों दिलीप का कत्ल हो जाता है और राजन की गवाही उसे आजीवन कारावास में भेज देती है। जब तक उसे सच का पता चलता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। इस फिल्म में राज से ज्यादा दिलीप ने अपने अभिनय से तारीफें बटोरी थीं।

चार गुना ज्यादा की थी कमाई

यह फिल्म 1949 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। रिपोर्ट्स की मानें तो 40 लाख रुपये में बनी फिल्म ने करीब 2 करोड़ रुपये के करीब कमाई की थी। बरसात फिल्म से पहले यह उस साल की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म थी। 

यह भी पढ़ें- Raj Kapoor की वो हीरोइन जो कहलाईं 'नृत्य की ज्वाला', वैजयंतीमाला से थी लड़ाई; 30 साल तक किया सिनेमा पर राज