Raj Kapoor की वो हीरोइन जो कहलाईं 'नृत्य की ज्वाला', वैजयंतीमाला से थी लड़ाई; 30 साल तक किया सिनेमा पर राज
50s में अपनी अदाकारी और डांस के लिए मशहूर अदाकारा एक टाइम पर हर किसी पर भारी पड़ती थीं। उन्होंने 30 साल तक सिनेमा पर जादू बिखेरा।

सिनेमा पर राज करने वालीं अदाकारा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
250 फिल्मों में काम कर चुकी हैं एक्ट्रेस
16 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया था डेब्यू
50s में एक्ट्रेस के कैट फाइट के थे चर्चे
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत में कई सितारे आए जिन्होंने कम समय में अपनी काबिलियत से ऐसी छाप छोड़ी कि उसे न कोई मिटा सका और ना ही उसके जैसा बन सका। 40 के दशक के आखिर में भी एक ऐसी ही अदाकारा आईं।
16 की बाली उम्र में वह सिनेमा में आईं और पहली ही फिल्म से न केवल अपनी अदाकारी से ध्यान खींचा, बल्कि डांस से भी वाहवाही लूट ली। जब वह सिनेमा में आईं, तब वैजयंतीमाला अपने डांस के लिए मशहूर थीं और बड़ी स्टार बन गई थीं।
मगर एक नई हीरोइन के आते ही, फिल्मी गलियारों में हलचल पैदा हो गई। आलम यह था कि 50s के दौर में दो हीरोइनों के बीच खिटपिट की खबरें भी आने लगीं और इस खिटपिट का कारण कॉम्पटीशन था।
विदेशी फिल्मों में भी किया काम
हम जिस अदाकारा की बात कर रहे हैं, वो हैं पद्मिनी (Padmini)। 12 जून 1932 को तिरुवंतपुरम में जन्मीं पद्मिनी रामचंद्रन जिन्हें सिर्फ पद्मिनी के नाम से जाना जाता है, वो एक उम्दा अदाकारा होने के साथ-साथ बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर भी थीं। उन्होंने हिंदी के अलावा मलयालम, तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया। साथ ही रूसी फिल्मों में भी अदाकारी दिखाई।
बड़े स्टार्स संग शेयर किया स्क्रीन
पद्मिनी महज 16 साल की थीं, जब उन्हें फिल्म कल्पना (1948) से डेब्यू करने का मौका मिला। इस फिल्म में उन्होंने एक डांसर की भूमिका निभाई और सिनेमा में छा गईं। इसके बाद उन्होंने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक राज कपूर, शम्मी कपूर, रेखा के पिता और एक्टर जेमिनी गणेशन, एनटी रामा राव तक कई बड़े अभिनेताओं के साथ करीब 250 फिल्मों में अभिनय किया।
यह भी पढ़ें- फिल्मों का अमीर सेठ, हीरोइनों का खड़ूस बाप, आवाज से थर्राते थे हीरो; राज कपूर का वो 'भाई' जिसे सिनेमा ने भुलाया!
वैजयंतीमाला संग हुई थी लड़ाई?
50s के दौर में पद्मिनी के चर्चे होने लगे। उस वक्त वैजयंतीमाला भी अपने डांस के लिए मशहूर थीं, लेकिन पद्मिनी ने आते ही अपनी जगह बना ली। उन्हें तमिल सिनेमा की 'नृत्य की ज्वाला' कहा जाने लगा। कहा जाता है कि कॉम्पटीशन की वजह से दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा था। उनके बीच एक ऑन-स्क्रीन कॉम्पटीशन भी दिखाया गया था जो राज कपूरकी फिल्म राज तिलक में था। हालांकि, दोनों ने कभी अपनी लड़ाई पर कोई बात नहीं की।
