'आपके हीरो की तो तोंद...'Alia को Alpha के लिए ट्रोल करने वालों पर बरसीं राधिका आप्टे, एक्ट्रेस को बताया फिट
राधिका आप्टे ने आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' में उनके एक्शन रोल के लिए हुई आलोचना पर पलटवार किया है।

राधिका आप्टे ने किया आलिया का बचाव
HighLights
राधिका आप्टे ने आलिया भट्ट का बचाव किया
आलिया को अल्फा के लिए किया गया था ट्रोल
राधिका ने एक्टर्स पर उठाया सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की कुछ समय पहले 'अल्फा' (Alpha) मूवी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री एक एक्शन से भरपूर अवतार में नजर आईं। हालांकि उन्हें इसके लिए काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। कई दर्शकों ने यह कहते हुए उनकी आलोचना की कि उनमें एक्शन रोल के लिए जरूरी शारीरिक क्षमता की कमी है। अब इस पर अभिनेत्री राधिका आप्टे ने पलटवार किया है।
एक्ट्रेस के साथ हो रहे भेदभाव पर की बात
इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में राधिका आप्टे ने इस पर सवाल उठाया कि जब एक्ट्रेसेज एक्शन रोल करती हैं, तो उनके शारीरिक गठन को लेकर इतनी बारीकी से जांच-परख क्यों की जाती है? जबकि पुरुष अभिनेताओं को शायद ही कभी इस तरह की आलोचना का सामना करना पड़ता है।
-1793189947729.webp)
राधिका ने कहा, 'आपके जो एक्टर्स एक्शन कर रहे हैं, उनकी तो भारी-भरकम तोंद निकली हुई है। आलिया एकदम फिट है। मतलब, हद है यार।'
महिलाओं को बहुत परखा जाता है
इस तरह के डबल स्टैंडर्ड्स के बारे में और विस्तार से बताते हुए, राधिका ने कहा कि ज्यादातर घरों और देश के एक बड़े हिस्से में लोगों की सोच अभी भी पारंपरिक है। वे उम्मीद करते हैं कि महिलाएं एक खास तरह के कपड़े पहनें, एक खास ढंग से व्यवहार करें और एक निश्चित उम्र में शादी कर लें। उन्होंने बताया कि समाज में इस तरह की उम्मीदें आज भी बनी हुई हैं।
View this post on Instagram
अल्फा 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी ने लीड रोल प्ले किया था। इस फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।
अक्का में कौन-कौन से किरदार आए नजर
राधिका आप्टे इन दिनों अपनी क्राइम सीरीज अक्का को लेकर चर्चा में हैं। धर्मराज शेट्टी द्वारा निर्देशित, अक्का में कीर्ति सुरेश, राधिका, तन्वी आज़मी, बी. जयश्री, निवेदिता भार्गव, अंशुमान पुष्कर, पूर्णिमा इंद्रजीत, विशाक नायर, महेश मांजरेकर, मोनिका पवार और अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
