Pushpa-The Rule: अल्लू अर्जुन ने पैपराजी को तेवर दिखाते हुए की ऐसी गलती, ट्रोल्स बोले-एटीट्यूड तो देखो
Pushpa-The Rule अल्लू अर्जुन पुष्पा-द राइज के बाद एक बार फिर से पार्ट-2 के साथ लौट रहे हैं। उनकी फिल्म पुष्पा-द रूल का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार है।उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसके लिए लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Pushpa-The Rule: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा-द राइज' की सफलता ने उन्हें रीजनल सिनेमा से निकालकर पैन इंडिया स्टार बना दिया। उनकी फिल्म ने सिर्फ हिंदी भाषा में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था और पूरे इंडिया में 300 करोड़ के आसपास की कमाई की थी।
अब इस फिल्म के बाद ऑडियंस को 'पुष्पा-द रूल' का बेसब्री से इंतजार है। अल्लू अर्जुन इन दिनों इसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में एक्टर को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के लिए बुरी तरह ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। ट्रोल्स पैपराजी के साथ बर्ताव के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
अल्लू अर्जुन ने पैपराजी को दिखाए तेवर
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा-द रूल' का टीजर जल्द ही ऑडियंस के सामने आएगा। वह इस फिल्म में अपने लुक के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किये गए। उनके इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
इस वीडियो में पैपराजी एक्टर से दो मिनट रुकने और उन्हें कैमरा के लिए पोज करने की गुजारिश करते दिखाई रहे हैं, लेकिन अल्लू अर्जुन तस्वीरें देने से साफ इनकार कर रहे है। इसके बाद वह जैसे ही गेट से अंदर की तरफ जाने लगे, पैपराजी ने उन्हें पीछे से आवाज देते हुए रोकने की कोशिश की, लेकिन एक्टर ने उनकी आवाज को अनसुना कर दिया।
View this post on Instagram
ट्रोल्स को नहीं आया अल्लू अर्जुन का एटीट्यूड रास
सोशल मीडिया पर कुछ लोग एक्टर के स्टाइल की भले ही तारीफ कर रहे हों, लेकिन कुछ यूजर्स को अल्लू अर्जुन का ये एटीट्यूड बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, 'एटीट्यूड देखो, इतना किस बात का घमंड है आप लोगों को'।
दूसरे यूजर ने लिखा, 'लोग इनकी फिल्म देखने के लिए जाते हैं और इन्हें पीछे देखने तक में दिक्कत हो रही है'। अन्य यूजर ने एक्टर का मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'अभी तक ये कैरेक्टर से बाहर नहीं आए हैं'।
इस दिन सामने आएगा 'पुष्पा-द रूल' का टीजर
अल्लू अर्जुन इस वक्त अपनी फिल्म 'पुष्पा-द रूल' की बेंगलुरु में शूटिंग कर रहे हैं। उनकी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का टीजर एक्टर के जन्मदिन के मौके पर 8 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। ये टीजर 3 मिनट का होने वाला है।
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर से फैंस को तारीफ करने पर मजबूर कर देगी। रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा-द रूल' में अजय देवगन नजर आ सकते हैं।