विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं 'दक्षिण की लता मंगेशकर'? बिना भाषा जाने गाए कई सुपरहिट गाने, 12 भाषाओं में दिए 40 हजार गीत

Published: Fri, 13 Nov 2026 08:46 PM (GMT+05:30)

'दक्षिण की लता मंगेशकर' कही जाने वाली पी.सुशीला ने भाषाओं का ज्ञान ना होने के बावजूद 40,000 गानों को अपनी आवाज दी।

'दक्षिण की लता मंगेशकर' कही जाती हैं सिंगर

'दक्षिण की लता मंगेशकर' कही जाती हैं सिंगर

HighLights

  1. 'दक्षिण की लता मंगेशकर' कही जाती हैं सिंगर

  2. लगभग 40 हजार गीतों को दी आवाज

  3. लता मंगेशकर के साथ रही पक्की दोस्ती 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय संगीत जगत में जब भी सुरीली आवाज और अमर गीतों की बात होती है, तो स्वर कोकिला लता मंगेशकर की याद आती है। लेकिन लता मंगेशकर की एक सहेली हैं जिन्हें संगीत में महारत हासिल थी। वे दक्षिण भारतीय सिनेमा की 'मेलोडी क्वीन' के नाम से जानी जाती हैं।

कौन हैं दक्षिण की लता मंगेशकर?

संगीत जगत में पी. सुशीला (Pulapaka Susheela) का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। आज 13 नवंबर को पी. सुशीला का जन्मदिन है। अपनी खनकती और मधुर आवाज से दशकों तक श्रोताओं के दिलों पर राज करने वाली पी. सुशीला को 'दक्षिण की लता मंगेशकर' भी कहा जाता है।

लता मंगेशकर से रही पक्की दोस्ती

पी. सुशीला और लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के बीच न केवल संगीत का गहरा नाता था, बल्कि दोनों के बीच बेहद पक्की दोस्ती भी थी। सुशीला हमेशा लता दीदी को अपनी बड़ी बहन और आदर्श मानती थीं। करियर की शुरुआत में, 1951 में जब पी. सुशीला ने अपना पहला ऑडिशन दिया था, तो उन्होंने लता मंगेशकर का ही मशहूर गाना 'मोहे भूल गए सांवरिया' गाया था।

p (2)

लता मंगेशकर भी सुशीला की गायकी की जबरदस्त फैन थीं। कहा जाता है कि लता दीदी ने सुशीला के गाए तमिल गीतों का एक स्पेशल कलेक्शन अपने पास मुंबई में रखा था और वे अक्सर उनकी गायकी की तारीफ किया करती थीं।

भाषा ना आने के बावजूद गाए हजारों गाने

बिना भाषा का ज्ञान हुए भी उच्चारण में महारत रखने वाली पी. सुशीला की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि संगीत और सुरों के प्रति उनके समर्पण के आगे भाषा कभी बाधा नहीं बनी। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में जन्मीं सुशीला ने अपनी मातृभाषा तेलुगु के अलावा तमिल, मलयालम, कन्नड़, हिंदी, बंगाली, उड़िया, संस्कृत, तुलु और पंजाबी जैसी 12 से अधिक भाषाओं में गीत गाए।

40,000 से ज्यादा गाने और वर्ल्ड रिकॉर्ड

1950 के दशक से शुरू हुए अपने लंबे और शानदार करियर में पी. सुशीला ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए। उनके फैंस और संगीत जानकारों के अनुसार, उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं में 30,000 से 40,000 से भी अधिक गीत रिकॉर्ड किए हैं।

p (1)

अपनी सादगी, विनम्रता और सुरों की साधना के दम पर पी. सुशीला ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में जो मुकाम हासिल किया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें- Ramayana के हो गए हैं मुरीद तो OTT पर देख डालिए ये 5 धांसू माइथोलॉजिकल फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर कर चुके हैं राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।