विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा Video: क्वांटिको 3 में ऐसी नज़र आ रही हैं देसी गर्ल

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 06 Apr 2018 02:07 PM (IST)Updated: Sat, 21 Apr 2018 09:51 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2016 में जय गंगाजल के बाद से कोई फिल्म नहीं की है। अब सलमान के साथ भारत में काम करेंगी l

प्रियंका चोपड़ा Video: क्वांटिको 3 में ऐसी नज़र आ रही हैं देसी गर्ल
प्रियंका चोपड़ा Video: क्वांटिको 3 में ऐसी नज़र आ रही हैं देसी गर्ल

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा का इंटरनेशनल सफर की पहली मंजिल यानि अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको का तीसरा सीज़न जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसमें प्रियंका अपने नए अवतार में नज़र आने वाली हैं। शो का एक वीडियो जारी किया गया है।

अमरीका के फेडरल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन ( एफ बी आई ) से जुडी कहानी पर बने इस शो के पहले दो सीजन चुके हैं जिसमें प्रियंका ने अलेक्स पारिश की भूमिका निभाई है। इंटरनेशल सर्किट में प्रियंका की बढ़ी लोकप्रियता और उनको मिले कई अवॉर्ड्स के चलते वो इस शो के तीसरे सीज़न का भी हिस्सा हैं। तीसरा सीज़न 26 अप्रैल से एयर होगा। इसका प्रोमो जारी किया गया है जिसमें प्रियंका के अलग अलग अंदाज़ हैं। वो मारधाड़ भी करेंगी और अपनी अदाएं भी दिखाएंगी। क्वांटिको के पहले दो सीज़न में 22 एपिसोड में प्रियंका शामिल थीं लेकिन इस बार वो 13 में ही होंगी। क्वांटिको 3 में प्रियंका अंडर कवर एजेंट बनी हैं, जो तीन साल से अपना काम गुप्त तरीके से कर रही हैं। उनकी ज़िंदगी बड़ी ही खुशहाल और शांत चल रही है। वाइनयार्ड से लेकर एफ बी आई के काम करने के तौर तरीकों को इस वीडियो में दिखाया गया है।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का ये शो पहले रविवार से सोमवार कर दिया गया था और तीसरे सीज़न में ये गुरुवार को आएगा। बॉलीवुड में अपने हुनर का लोहा मनवा चुकीं प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी छाई हुई हैं। पिछले साल टीवी शो क्वांटिको के लिए प्रियंका को फेवरिट ड्रामाटिक टीवी एक्ट्रेस केटेगरी में दूसरी बार पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड (People's Choice Award) दिया गया था।

प्रियंका ने पहली बार ये अवॉर्ड 2016 में फेविरट एक्ट्रेस इन ए न्यू टीवी सीरीज़ केटेगरी में जीता था। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2016 में जय गंगाजल के बाद से कोई फिल्म नहीं की है। अब सलमान के साथ भारत में काम करेंगी l 

यह भी पढ़ें: Box Office: टाइगर की तगड़ी हफ़्ता वसूली, बाग़ी 2 ने बनाया एक और रिकॉर्ड