विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी

Published: Sat, 12 Sep 2026 10:03 PM (IST)

Hanuman Ansh OTT: ऐसी चर्चा हो रही थी कि हनुमान अंश को 100 करोड़ रुपये की ओटीटी डील मिली है। इस पर प्रोड्यूसर ने रिएक्शन दिया है।

हनुमान अंश की ओटीटी डील पर बोलीं प्रोड्यूसर। फोटो क्रेडिट- एक्स

हनुमान अंश की ओटीटी डील पर बोलीं प्रोड्यूसर। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. हनुमान अंश की 100 करोड़ की ओटीटी डील की चर्चा

  2. हनुमान अंश की प्रोड्यूसर ने ओटीटी डील की बताई सच्चाई

  3. हनुमान अंश की सफलता को प्रोड्यूसर ने बताया चमत्कार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कम बजट, नॉन-स्टारर और डेब्यूटेंट डायरेक्टर की फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने भारतीय सिनेमा में अपनी सफलता से इतिहास रच दिया। जिस फिल्म को शुरुआती दो हफ्तों में फ्लॉप माना जा रहा था, रिलीज से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म्स इसे खरीद तक नहीं रहे थे, आज वह बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है।

फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी (Hanuman Ansh Director Vishal Chaturvedi) ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि रिलीज से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म ने हनुमान अंश को ठुकरा दिया था। जब फिल्म सफल हुई तो ऐसी चर्चा होने लगी कि इसे 100 करोड़ रुपये की ओटीटी डील मिली है।

100 करोड़ में हुई हनुमान अंश की ओटीटी डील?

हनुमान अंश को 100 करोड़ रुपये की ओटीटी डील मिलने की खबरों पर फिल्म की प्रोड्यूसर रागिनी सोना (Hanuman Ansh Producer Ragini Sona) ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। एनडीटीवी के साथ बातचीत में रागिनी ने कहा, "ऐसा कुछ भी नहीं है। यह सब अफवाहें हैं। प्लीज इस पर ध्यान न दें।"

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 37

रागिनी सोना ने आगे कहा, "आज जरूरी बात यह है कि कितने लोग फिल्म देख रहे हैं। हमें क्या ऑफर मिल रहा है या प्लेटफॉर्म क्या ऑफर दे रहा है, इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। हम चाहते हैं कि आप लोग फिल्म को थिएटर में देखें, उसकी तारीफ करें और उसे पसंद करें।"

फिल्म की सफलता को बताया चमत्कार

रागिनी सोना ने हनुमान अंश की सफलता को नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) का चमत्कार बताया है। उन्होंने कहा, "दर्शक ही प्रचार कर रहे हैं। ऐसा कभी मैंने सुना नहीं है और ना देखा है। ये नीम करोली बाबा का ही चमत्कार है।"

कब ओटीटी पर आएगी हनुमान अंश?

रागिनी ने साफ किया है कि अभी तक उन्हें इस तरह के कोई भी ऑफर नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म कब ओटीटी पर आएगी, यह उन्हें भी नहीं पता है। आपको बता दें कि हनुमान अंश 37 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। इंडियन कलेक्शन 180 करोड़ के पार पहुंच गया है। 

यह भी पढ़ें- छठे शनिवार को Hanuman Ansh की कमाई में तगड़ा उछाल, 'नीम करोली बाबा' की फिल्म पर हुई जमकर धनवर्षा

यह भी पढ़ें- 200 करोड़ की कमाई...दुनियाभर में जय-जयकार, फिर क्यों भारत की तरफ से Oscar में नहीं पहुंच पाई Hanuman Ansh?