'बजरंग बली' की कृपा से 36वें दिन Hanuman Ansh पर हुई खूब धनवर्षा, दुनियाभर में 'बाबा' की फिल्म की डबल सेंचुरी
नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश ने दुनियाभर में फाइनली जादुई आंकड़ा 36वें दिन पार कर दिया है, जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था।

हनुमान अंश वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 36/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
दुनियाभर में हनुमान अंश ने छुआ जादुई आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
विदेशों में सफलता का परचम लहराने को है तैयार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर किसी की जुबान पर इस वक्त बस हनुमान अंश (Hanuman Ansh) का नाम है। नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बेस्ड फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा रही है। शुक्रवार को भी दुनियाभर में बजरंग बली की कृपा से फिल्म उस जादुई आंकड़ें को बॉक्स ऑफिस पर छूने में सफल रही है, जिसका इंतजार सभी को था।
दुनियाभर में 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई हनुमान अंश
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचा रही है और खास तौर पर जिस पल का हर किसी को इंतजार था वह आ चुका है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म हनुमान अंश ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का कलेक्शन 36वें दिन पर कर दिया है। दुनियाभर में मूवी की कमाई 205.15 करोड़ तक पहुंच गई है।

बीते दिन ओवरसीज मार्केट में रिलीज की गई हनुमान अंश
हनुमान अंश की लोकप्रियता और नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म के प्रति विश्वभर में लोगों के प्यार को देखते हुए बीते दिन शोभिनव सत्या स्टारर फिल्म को होम्बले फिल्म प्रोडक्शन ने ओवरसीज मार्केट में रिलीज किया है। यह फिल्म नॉर्थ अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मिडिल ईस्ट कंट्रीज में रिलीज की गई। फिलहाल फिल्म ने सिर्फ ओवरसीज मार्केट में कितनी कमाई की है, उसके आंकड़ें अभी तक सामने नहीं आए हैं।

क्या है हनुमान अंश की कहानी?
जिन्होंने अभी तक सिनेमाहॉल्स में जाकर हनुमान अंश नहीं देखी हे, उन्हें बता दें कि डिवोशनल ड्रामा फिल्म की कहानी में नीम करौली बाबा के 12 साल की उम्र से लेकर महान संत बनने तक के सफर को दर्शाया गया है। कैसे उन्होंने दुनिया से विरक्ति पाकर खुद को भगवान की आस्था और सिद्धियां लेने और सबका भला करने की तरफ समर्पित किया, इसे पहले पार्ट में निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बड़ी ही खूबसूरत तरीके से फिल्म में उतारा है। यह फिल्म एक ट्रिलॉजी है, जिसके दूसरे पार्ट को बनाने की मेकर्स ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
यह साल 2026 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म ही नहीं बनी है, बल्कि हनुमान अंश साल 2016 की सबसे बड़ी हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्म है।
यह भी पढ़ें- शुक्रवार को Mirzapur-The Movie ने फैलाई बॉक्स ऑफिस पर दहशत, Haiwaan और हनुमान अंश भी नहीं हिला पाए सिंहासन
यह भी पढ़ें- 36वें दिन भी Hanuman Ansh की चांदी, नीम करोली बाबा की फिल्म के आगे नहीं टिक पाई अक्षय की Haiwaan
