विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

192 करोड़ कमाकर अब विदेशो में गूंजेगी 'बाबा नीम करौली' का जय-जयकार, वर्ल्डवाइड रिलीज हुई Hanuman Ansh

Published: Fri, 11 Sep 2026 05:11 PM (IST)

200 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार हनुमान अंश को 11 सितंबर को विदेशो में रिलीज कर दिया ...और पढ़ें

11 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई हनुमान अंश /Photo- Instagram

11 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई हनुमान अंश /Photo- Instagram

HighLights

  1. विदेशों में हनुमान अंश हुई रिलीज

  2. अमेरिका सहित इन देशों में देख सकते हैं फैंस

  3. 200 करोड़ कमाने के बेहद नजदीक है फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 में प्रॉफिट के मामले में धुरंधर 2 और बाहुबली 2 जैसी बड़ी-बड़ी फिल्मों को पछाड़ने वाली नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म हनुमान अंश को सिनेमाघरों में देखने का क्रेज ऑडियंस के बीच बढ़ता ही जा रहा है। यह फिल्म 200 करोड़ कमाने से बस अब कुछ ही दूर है। डिवोशनल फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार भारतीय दर्शक तो पिछले 35 दिनों से देख रहे हैं। अब विदेशों में रहने वाले लोग भी इस फिल्म के साक्षी बनेंगे।

विदेशी दर्शक देख सकते हैं हनुमान अंश

हनुमान अंश की कहानी और फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए होम्बले फिल्म प्रोडक्शन ने वर्ल्डवाइड रिलीज करने का जिम्मा उठाया था। आज यानी कि 11 सितंबर को मूवी वर्ल्डवाइड रिलीज कर दी गई है। होम्बले फिल्म प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर हनुमान अंश के ग्लोबल स्तर पर रिलीज होने की जानकारी शेयर करते हुए लिखा, "आस्था-भक्ति और दिव्य आत्मा की एक यात्रा आज दुनियाभर में शुरू हो रही है। फिल्म वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में आ चुकी है। इसे ओवरसीज होम्बले फिल्म प्रोडक्शन ने रिलीज किया है।"

आपको बता दें कि होम्बले फिल्म प्रोडक्शन इससे पहले के.जी.एफ 1, के.जी एफ 2, कांतारा, सालार पार्ट 1 और युवरत्न जैसी बड़ी उन साउथ फिल्मों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं, जिन्होंने ग्लोबली इतिहास रचा।

Screenshot 2026-09-11 170602

इन देशों में रिलीज होने जा रही है हनुमान अंश

नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म से बतौर डिस्ट्रीब्यूटर जुड़ने वाले होम्बले फिल्म्स ने हनुमान अंश को 11 सितंबर को नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, यूएई, ओमान, कतर, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में रिलीज किया है। नीम करौली बाबा के भक्त भारत तक सीमिल नहीं हैं, बल्कि उनकी लीला के किस्से विदेशों तक फैले हैं।

Screenshot 2026-09-11 170649

हनुमान अंश के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने 35 दिनों में 163.13 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 192.75 करोड़ तक पहुंच चुका है। 2 करोड़ के बजट में बनी हनुमान अंश अभी तक 7000% प्रॉफिट निकाल चुकी है। यह 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म है। हनुमान अंश के पहले पार्ट के बाद मूवी के दूसरे की तैयारी शुरु हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh 2 का हिस्सा बनेंगे Virat Kohli और अनुष्का शर्मा? डिवोशनल फिल्म की निर्माता ने तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh ने बदला बॉलीवुड का रुख, करण जौहर भी ला रहे कृष्ण की कहानी; क्या Gen-Z को अपनी जड़ों से जोड़ पाएगा सिनेमा?