विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा की शादी दिसंबर में, खुद देसी गर्ल लगाएंगी ठुमके, कब और कहां जानिए इस खबर में

By Rahul soniEdited By:
Published: Mon, 19 Nov 2018 01:31 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 08:18 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ दिसंबर के पहले सप्ताह में शादी करने जा रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा की शादी दिसंबर में, खुद देसी गर्ल लगाएंगी ठुमके, कब और कहां जानिए इस खबर में
प्रियंका चोपड़ा की शादी दिसंबर में, खुद देसी गर्ल लगाएंगी ठुमके, कब और कहां जानिए इस खबर में

मुंबई। बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों सितारों की शादी की खूब चर्चा है। कुछ सितारों ने शादी भी कर ली है। दीपिका रणवीर ने हाल ही में 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की। अब बारी प्रियंका चोपड़ा की है जो इस साल 2 दिसंबर को शादी करने जा रही हैं और शादी के बाद वे एक भव्य शादी में डांस परफॉर्म करेंगी। 

दरअसल, देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर शहनाई बजने वाली है। उनकी बेटी ईशा अंबानी की शादी आनंद पिरामल से होने जा रही है। हाल ही में इन दोनों की भव्य सगाई इटली में सम्पन्न हुई थी। अब शादी होगी जो कि इस साल की सबसे बड़ी शादी होने की बात कही जा रही हैl अब 8 और 9 दिसंबर को उदयपुर के एक महल में शादी के पहले की रस्में निभाई जाएंगीl जिसके बाद 12 तारीख को मुंबई के मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया बिल्डिंग में रिसेप्शन रखा जाएगाl इस बारे में ऐसी खबरें आ रही थी कि प्रियंका चोपड़ा इस मौके पर अकेले परफॉर्म करने वाली हैl हालांकि अब इसमें एक नया ट्विस्ट आ गया हैl खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा अब अकेले परफॉर्म नहीं करेंगीl बल्कि वह ईशा अंबानी के दोस्तों के साथ मिलकर इस पार्टी में डांस करेंगीl यह भी कहा जा रहा है कि सभी ने मिलकर प्रियंका चोपड़ा के साथ डांस की प्रैक्टिस भी शुरू कर दी हैl 

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा जल्द अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ दिसंबर में उदयपुर में ही शादी करने वाली हैं, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैl प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकन सिंगर एक्टर निक जोनास से शादी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ दिन पहले न्यूयॉर्क में उनका ब्राइडल शॉवर हुआ। अगर फिल्मों की बात करें तो उनकी हॉलीवुड फिल्म 'इज़ इंट इट रोमांटिक' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: वोट गिनती में गड़बड़ी, जसलीन को मिला जीवनदान, फराह खान ने दिए टास्क

यह भी पढ़ें: विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मिला मौका, हर जगह भारतीयता फैलाई - मानुषी छिल्लर