विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Malti के साथ प्ले टाइम एन्जॉय करती नजर आईं Priyanka Chopra, एक्ट्रेस ने शेयर की बेटी संग क्यूट तस्वीरें

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 14 Sep 2023 04:56 PM (IST)

Priyanka Chopra And Malti Photos प्रियंका पति निक के कॉन्सर्ट में झूमती दिखाई दी थी। वहीं अब एक्ट्रेस अपनी बेटी ...और पढ़ें

Priyanka Daughter Malti Marie Photo Credit Instagram
Priyanka Daughter Malti Marie Photo Credit Instagram

HighLights

  1. बेटी मालती संग प्ले टाइम एन्जॉय कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा
  2. पीसी ने लाडली मालती संग शेयर की क्यूट तस्वीरें
  3. लॉस एंजेलिस में कर रही हैं फैमिली टाइम को एन्जॉय

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Priyanka Chopra And  Malti Photos: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पिछले कुछ दिनों से पति निक जोनस के साथ उनके कॉन्सर्ट में नजर आई थी। जो पिछले एक महीने से अलग-अलग शहरों  में हो रहे हैं।

पीसी पति का साथ देती नजर आ रही है। वहीं अब अदाकारा ने बेटी मालती संग कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है, जिसमें दोनों मां-बेटी मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra बेटी मालती के साथ 'फैशन क्वीन' बनकर निकलीं लंच डेट पर, फैंस ने लाडली को बताया 'एंजल'

मालती संग प्रियंका का प्ले टाइम

रविवार को प्रियंका पति निक के कॉन्सर्ट में झूमती दिखाई दी थी। वहीं अब एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रही है। हाल ही में लॉस एंजेलिस की सड़कों पर स्पॉट किया गया था। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर नई फोटोज साझा की है, जिसमें वह मालती संग प्ले टाइम को एन्जॉय करती दिखाई दे रही है।

पहली फोटो में पीसी मालती को अपनी गोद में लिए नजर आ रही है। इस दौरान, जहां प्रियंका पूरी तरह से ब्लैक आउटफिट में नजर आईं, वहीं मालती व्हाइट कलर के फ्लोरल प्रिंटेड जंपसूट में दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में मालती गोल बॉल पूल से खेलती दिखाई दे रही है। वहीं तीसरी फोटो में मालती अपनी मिनी-कार की सवारी करती दिखाई दे रही है।

मालती को इंडिया लेकर आईं थी पीसी

इसी साल अप्रैल में प्रियंका चोपड़ा बेटी मां मलती को पहली बार इंडिया लेकर पहुंची थी। उनके साथ पति निक जोनस भी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुंबई में अपनी फिल्म का प्रमोशन भी किया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि मालती को इंडिया बेहद पसंद आया था। उन्होंने मुंबई यात्रा पर काफी मजे भी किए थे।

इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

बता दें, प्रियंका ने अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में वह एक्टर जॉन सीना और इद्रिस एल्बा संग नजर आएंगी। बीते दिनों इस फिल्म की शूटिंग लंदन में चल रही थी। इससे पहले वह स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा 'लव अगेन' भी रिलीज हुई थी।  

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra पति Nick Jonas के कॉन्सर्ट में हुईं शामिल, परफॉर्मेंस के दौरान हो गई इमोशनल