विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra: फैशन शो में शीर ड्रेस पहन प्रियंका चोपड़ा ने बटोरी लाइमलाइट, 'देसी गर्ल' की तस्वीरें वायरल

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Fri, 08 Sep 2023 04:09 PM (GMT+05:30)

Priyanka Chopra Latest Photos ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा हाल ही में न्यूयॉर्क फैशन वीक के कारपेट पर अपना जलवा दिखाती ...और पढ़ें

Priyanka Chopra ने फैशन शो में अपने लुक से लगाई आग। Photo-Instagram
Priyanka Chopra ने फैशन शो में अपने लुक से लगाई आग। Photo-Instagram

HighLights

  1. न्यूयॉर्क फैशन शो में छाईं प्रियंका चोपड़ा
  2. प्रियंका चोपड़ा ने शीर ड्रेस में दिखाएं जलवे
  3. प्रियंका चोपड़ा की बोल्ड फोटोज हुईं वायरल

 नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Photos From New York Fashion Week 2023: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की एक्टिंग का तो कोई जवाब नहीं है, लेकिन इस बात को भी इग्नोर नहीं किया जा सकता है कि वह एक फैशन क्वीन हैं। प्रियंका का नाम सबसे ग्लैमरस हसीनाओं में लिया जाता है। वह अपने हर लुक से हैरान करना अच्छे से जानती हैं।

हाल ही में, एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपने फैशन गोल्स देकर फैंस को इंप्रेस कर दिया है। न्यूयॉर्क फैशन वीक (New York Fashion Week) में 'देसी गर्ल' ने वेस्टर्न लुक से सभी का ध्यान खींच लिया है। सोशल मीडिया पर प्रियंका की लेटेस्ट फोटोज धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। ब्लैक शीर ड्रेस में प्रियंका ने बोल्डनेस का तड़का लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

फैशन शो में छाईं प्रियंका चोपड़ा

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में आयोजित विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो 2023 (New York Victoria Secret Fashion Show 2023) के रेड कारपेट पर अपना हुस्न का जलवा दिखाया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम हैंडल से फैशन शो से तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में फिल्म मेकर जेनिफर एजोक (वेवी द क्रिएटर), मॉडल नाओमी कैम्पबेल और डायरेक्टर एनिओला के साथ पोज देती हुईं नजर आ रही हैं।

शीर ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा ने लगाया बोल्डनेस का तड़का

वहीं, एक फोटो में प्रियंका चोपड़ा को सोलो पोज देते हुए देखा जा सकता है। स्टाइल आइकॉन ब्लैक बिकिनी के साथ फ्रंट कट लॉन्ग शीर ड्रेस में गजब ढहा रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को गोल्डन बेल्ट से स्टाइल किया है। प्रियंका ने पार्टेड ओपन सॉफ्ट कर्ल और मिनिमल मेकअप से अपने गॉर्जियस लुक में एक स्टनिंग चार्म एड कर दिया है। उनका ओवरऑल लुक कमाल का है।

प्रियंका के लुक पर फिदा हुए लोग

प्रियंका चोपड़ा ने हमेशा की तरह इस बार भी अपने फैशन गेम से फैंस का दिल जीत लिया है। देसी गर्ल के इस ग्लैमरस फोटोज को देख फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई उन्हें क्वीन बुला रहा है तो कोई ग्लैमरस और गॉर्जियस।

बात करें प्रियंका के वर्क फ्रंट की तो आखिरी बार उन्हें वेब सीरीज 'सिटाडेल' में हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड मैडन के साथ देखा गया था।

यह भी पढ़ें- Joe Jonas Divorce: इस वजह से हो रहा है प्रियंका चोपड़ा के जेठ और जेठानी का तलाक, शुरू हुई कागजी कार्रवाई

Priyanka Chopra की कजिन मनारा चोपड़ा को निर्देशक ने खुलेआम किया किस, सबके सामने एक्ट्रेस की हुई ऐसी हालत