विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nick Jonas की तारीफ में Priyanka Chopra ने किया दिल छू लेने वाला पोस्ट, 'पावर बैलड' से दिखाया पति का पहला लुक

Published: Thu, 09 May 2024 08:30 PM (IST)

Priyanka Chopra के पति Nick Jonas सिंगिंग के साथ अभिनय भी करना जानते हैं। वह कई फिल्मों में नजर आ ...और पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा ने नई फिल्म से शेयर किया निक जोनस का पहला लुक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा ने नई फिल्म से शेयर किया निक जोनस का पहला लुक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. शूट पर लौटे निक जोनस
  2. प्रियंका चोपड़ा ने पति पर लुटाया प्यार
  3. प्रियंका ने शेयर किया पति का पहला लुक

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Nick Jonas Movie Power Ballad: निक जोनस सिंगर होने के साथ-साथ एक अभिनेता भी हैं। वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अब निक ने अपनी आगामी फिल्म 'पावर बैलड' की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिसकी जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने सोशल मीडिया पर दी है।

निक जोनस को कुछ समय पहले इंफ्लुएंजा ए हो गया था। बीमारी के चलते सिंगर को अपना कॉन्सर्ट भी कैंसल करना पड़ा था। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस से माफी मांगी थी। अब पांच दिन बाद निक ने फिल्म के सेट पर वापसी कर ली है। 

काम पर लौटे प्रियंका के पति

निक जोनस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शूट से जुड़ी जानकारी साझा की है। सिंगर ने एक पोस्ट में लिखा, "काम पर लौटकर खुश हूं। पावर बैलड के सेट पर पहला दिन। चलो करते हैं।" 'पावर बैलड' की कहानी जॉन कार्नी (John Carney) और पीटर मैकडोनल्ड (Peter McDonald) ने लिखी है।

Nick Jonas

यह भी पढ़ें- 2 साल की मालती के साथ Priyanka Chopra ने की स्क्वॉट एक्सरसाइज, वीडियो देख यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल

प्रियंका चोपड़ा ने पति पर लुटाया प्यार

निक जोनस के काम पर लौटने से प्रियंका चोपड़ा भी काफी खुश हैं। उन्होंने पति को चीयर करने के लिए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने 'पावर बैलड' से निक का लुक शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "पति की सराहना पोस्ट। जैसे मैंने खत्म किया, उन्होंने शुरू किया। यूनिवर्स हमें सिंक में रखता है। रीयूनाइट करने के लिए खुश हूं, क्योंकि उन्होंन पावर बैलड की शूटिंग शुरू कर दी है।"

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा, "आपके पहले दिन के लिए बधाई हो बेबी। आप जैसा कोई नहीं जो इतनी ज्यादा मेहनत करता है। यह बहुत शानदार होने जा रहा है।" बता दें कि एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'हेड ऑफ स्टेट' (Head of State) की शूटिंग पूरी की है।

यह भी पढ़ें- आज भी Priyanka Chopra सीने में दबाए बैठी हैं पिता के खोने का दर्द, बोलीं- 'कभी-कभी हफ्तों...'