Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2 साल की मालती के साथ Priyanka Chopra ने की स्क्वॉट एक्सरसाइज, वीडियो देख यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल

    Updated: Wed, 08 May 2024 03:39 PM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा पूरी दुनिया में जाना माना नाम बन चुकी हैं। इंटरनेशनल लेवल पर भी एक्ट्रेस का स्टारडम बढ़चढ़ बोलता है। सिटाडेल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इसके अलावा बिजी शेड्यूल से फ्री होकर प्रियंका फैमिली टाइम भी खूब एन्जॉय करती हैं। एक्ट्रेस का मालती मैरी के साथ एक्सरसाइज करते वीडियो वायरल हुआ है।

    Hero Image
    प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड और हॉलीवुड में जलवा दिखा चुकीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपकमिंग फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' को लेकर लाइमलाइट में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी की है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर 'हेड्स ऑफ स्टेट' के शूट से कुछ अनदेखे मोमेंट्स को शेयर किया। इन सबके बीच फैंस की नजर वीडियो के उस पार्ट पर पड़ी, जिसमें प्रियंका, मालती के साथ एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका-मालती की मस्ती ने खींचा ध्यान

    प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग पूरी करने की जानकारी शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने शूट से कुछ अनदेखे मोमेंट्स भी शेयर किए। इनमें कभी वह सिंगल पोज देती नजर आ रही हैं, तो कभी टीम के साथ मस्ती करते हुए देखी जा सकती हैं। इन सबके बीच एक्ट्रेस की पॉपुलर बेटी मालती मैरी जोनस की क्यूटनेस और प्रियंका के साथ उनके प्ले टाइम ने लोगों का ध्यान खींचा। 

    प्रियंका ने पूरी की 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग

    प्रियंका ने शेयर किया उन्होंने 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने करीब एक साल इस प्रोजेक्ट को दिए। प्रोफेशनल, हार्ड वर्किंग और फन लविंग लोगों के साथ उन्होंने काम किया। वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि फिल्म को कब और कहां देखा जा सकता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    प्रियंका ने लिखा कि कुछ लेजेंड्स के साथ काम कर उन्हें अच्छा लगा। 'हेड्स ऑफ स्टेट' को अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है। शो कब रिलीज होगा, इसका मजाकिया जवाब देते हुए कहा 'मेरे पे ग्रेड के ऊपर' रिलीज होगा शो।

    यह भी पढ़ें: 'मैं उसे सुरक्षित जगह...' Priyanka Chopra ने बेटी Malti की पर​वरिश पर कही ऐसी बात