विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra के लिए पूरी दुनिया हैं उनकी बेटी मालती, फोटो शेयर कर कही दिल की बात

By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
Published: Sun, 28 May 2023 01:10 PM (IST)

Priyanka Chopra With Daughter ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी नन्ही परी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ तस्वीरें ...और पढ़ें

Priyanka Chopra shared latest photo with daughter Malti called her world- Photo/Instagram
Priyanka Chopra shared latest photo with daughter Malti called her world- Photo/Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Daughter Photo: 'सिटाडेल' एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मां बनने के फेज को अच्छे से एंजॉय कर रही हैं। वह अपनी लाडली बेटे मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी लाडली के साथ एक तस्वीर शेयर की है। 

बेटी के साथ प्रियंका ने शेयर की फोटो

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली प्रियंका चोपड़ा जब से मां बनी हैं, वह इस फेज को बहुत एंजॉय कर रही हैं। प्रियंका अपने फुरसत के पल अपनी नन्ही परी मालती के साथ स्पेंड करना पसंद करती हैं। हाल ही में, प्रियंका ने अपनी बेटी को अपनी पूरी दुनिया बताया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की है। फोटो में प्रियंका अपनी बेटी के नन्हे पैर पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। इस फोटो के साथ 'देसी गर्ल' ने कैप्शन में लिखा, "मेरा पूरा प्यार और मेरी दुनिया।" प्रियंका और उनकी लाडली की इस तस्वीर पर फैंस बहुत प्यार लुटा रहे हैं।

क्यों सरोगेसी से मां बनीं प्रियंका?

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस पिछले साल माता-पिता बने थे। प्रियंका सरोगेसी के जरिए मां बनी थीं। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उन्हें कुछ मेडिकल कॉम्पलीकेशन हो गया था, जिसकी वजह से उन्हें मां बनने के लिए सरोगेसी का रास्ता अपनाया। 

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ 'लव अगेन' में दिखाई दीं। उनके पास फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में आलिया भट और कटरीना कैफ भी हैं। फिल्म को अख्तर की हिट फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की तरह एक रोड-ट्रिप फिल्म बताया जा रहा है, जिसमें ऋतिक रोशन और अभय देओल ने भी अभिनय किया था।

photo-instagram

इसके अलावा प्रियंका वेब सीरीज 'सिटाडेल' में भी नजर आई थीं। सीरीज में वह लीड रोल में थीं। इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन भी जल्द ही आ रहा है, लेकिन अभी तक प्रीमियर डेट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है। 'सिटाडेल' में प्रियंका की दमदार परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है।