विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jio MAMI Film Festival: 'देसी गर्ल' बन Priyanka Chopra ने ढहाया कहर, सफेद साड़ी और काले चश्मे में लूट ली महफिल

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 29 Oct 2023 04:20 PM (IST)

Jio MAMI Film Festival 2023 प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं। वह जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में शामिल ...और पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा ने साड़ी पहन फिल्म फेस्टिवल में लगाई आग (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
प्रियंका चोपड़ा ने साड़ी पहन फिल्म फेस्टिवल में लगाई आग (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. फिल्म फेस्टिवल में साड़ी पहनकर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
  2. व्हाइट साड़ी में प्रियंका चोपड़ा लगीं स्टनिंग
  3. प्रियंका चोपड़ा का देसी लुक देख फिदा हुए फैंस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jio MAMI Film Festival 2023: प्रियंका चोपड़ा ने दुनियाभर में अपनी काबिलियत का झंडा लहराया है। वह शादी करके US में ही शिफ्ट हो गई हैं और हॉलीवुड में अपनी अदायगी बिखेर रही हैं। इन दिनों वह भारत में जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए आई हैं। हमेशा की तरह एक्ट्रेस ने अपने फिल्म फेस्टिवल लुक से सभी का ध्यान खींचा है। 

जियो मामी फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने वेस्टर्न लुक में कहर ढहाया था। अब एक्ट्रेस एथनिक लुक में दिखाई दीं। 29 अक्टूबर 2023 को हुए फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा देसी गर्ल बनकर पूरी लाइमलाइट चुरा ली।

साड़ी में प्रियंका चोपड़ा ने चलाया जादू

फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक बॉर्डर और फ्लोरल प्रिंट वाली व्हाइट कलर की साड़ी पहनी, जिसे एक्ट्रेस ने मैचिंग कलर के स्लीवलेस ब्लाउज के साथ स्टाइल किया। प्रियंका ने अपने लुक को डायमंड नेकलेस से कम्प्लीट किया। काले चश्मे में प्रियंका पूरी महफिल में चार-चांद लगाती हुई नजर आ रही हैं। खुले बाल और लाल लिपस्टिक में प्रियंका ने अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल जीत लिया। 

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

यह भी पढ़ें- Jio MAMI Film Festival: प्रियंका चोपड़ा से सोनम कपूर तक, जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में इन सेलेब्स ने बिखेरा जलवा

प्रियंका चोपड़ा के लुक पर फिदा हुए फैंस

'सिटाडेल' स्टार प्रियंका चोपड़ा का साड़ी लुक फैंस को बहुत पसंद आया है और वह उन्हें क्वीन बुलाते हुए जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वह बहुत गॉर्जियस और स्टनिंग लग रही हैं। एक क्वीन की तरह जलवा बिखेर रही हैं।' एक ने कहा, 'हमारी ओरिजनल देसी गर्ल।' एक और फैन ने कमेंट किया, 'वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं।' एक ने उनके कर्वी फिगर की तारीफ की। 

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट कलर का लॉन्ग गाउन पहना था, जिसे उन्होंने लॉन्ग जैकेट से पेयर किया था। स्लीक हेयर बन और डेवी मेकअप में प्रियंका कहर ढहा रही थीं। 

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्में

प्रियंका चोपड़ा 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' और 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू' फिल्मों में नजर आएंगी। आखिरी बार एक्ट्रेस को 'लव अगेन' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके पति निक जोनस ने भी कैमियो किया था। 

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra मुंबई एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, बेटी Malti के नाम का खास पेंडेंट किया फ्लॉन्ट; तस्वीरें वायरल