यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा दिल्ली के चांदनी चौक में, कर रही हैं ये खास काम
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों दिल्ली में हैं जहां पर वे अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। एक तरफ उनकी शादी को लेकर चर्चा है तो दूसरी तरफ फिल्म को लेकर। फिलहाल प्रियंका दिल्ली में हैं और वहां अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।
हाल ही में एक वीडियो सामने आया जिसमें प्रियंका दिल्ली की पतली गलियों में नजर आई। दरअसल, यह वीडियो दिल्ली के चांदनी चौक इलाका का है। इसमें प्रियंका भीड़ के बीच से गुजरती हुई फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हो रही हैं। फिल्म का नाम द स्काई इज पिंक है जिसका निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।
प्रियंका ने कुछ दिन पहले भी दिल्ली को लेकर कुछ अपडेट्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए की थी।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: हो गया एेलान, इन दिन ज़ीरो बनेगा हीरो, आएगा पहला गीत
प्रियंका के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो फिलहाल वे इस फिल्म को ही कर रही हैं। इसके बाद वे अपनी शादी की तैयारियों में जुट जाएंगी। शादी के बाद जानकारी मिली है कि प्रियंका डांस परफॉर्मेंस देंगी। दरअसल, देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर शहनाई बजने वाली है। उनकी बेटी ईशा अंबानी की शादी आनंद पिरामल से होने जा रही है। हाल ही में इन दोनों की भव्य सगाई इटली में सम्पन्न हुई थी। अब शादी होगी जो कि इस साल की सबसे बड़ी शादी होने की बात कही जा रही हैl अब 8 और 9 दिसंबर को उदयपुर के एक महल में शादी के पहले की रस्में निभाई जाएंगीl जिसके बाद 12 तारीख को मुंबई के मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया बिल्डिंग में रिसेप्शन रखा जाएगाl इस बारे में ऐसी खबरें आ रही थी कि प्रियंका चोपड़ा इस मौके पर अकेले परफॉर्म करने वाली हैl हालांकि अब इसमें एक नया ट्विस्ट आ गया हैl खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा अब अकेले परफॉर्म नहीं करेंगीl बल्कि वह ईशा अंबानी के दोस्तों के साथ मिलकर इस पार्टी में डांस करेंगीl यह भी कहा जा रहा है कि सभी ने मिलकर प्रियंका चोपड़ा के साथ डांस की प्रैक्टिस भी शुरू कर दी हैl
