Nick Jonas ने Priyanka Chopra के बर्थडे पर लिखा ये प्यारा मैसेज, ‘तुम दिल हो मेरा...’
बॉलीवुड एक्ट्रेस Priyanka Chopra ने 18 जुलाई को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनके पति Nick Jonas और उनकी सास डेDenise Jonas ने खास मैसेज के साथ बर्थड विश किया।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनके पति निक जोनस और उनकी सास डेनिस जोनस ने खास मैसेज के साथ बर्थडे विश किया। निक और डेनिस दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका की फोटो शेयर की है।
निक ने प्रियंका की पिंक साड़ी वाली फोटो शेयर की जिसके साथ उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। निक ने लिखा, तुम मेरी जिंदगी की रौशनी हो, मेरा दिल हो... आई लव यू बेबी। हैप्पी बर्थडे। वहीं प्रियंका की सास ने भी अपनी बहू को एक खूबसूरत मैसेज के साथ बर्थडे विश किया।
View this post on Instagram
Light of my world. My whole heart. I love you baby. Happy birthday.
डेनिस ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका की हल्दी सेरेमनी की फोटो शेयर की जिसके साथ उन्होंने लिखा, खूबसूरत लड़की का खूबसूरत जन्मदिन, आई लव यू दिल।
ये भी पढ़ें : Priyanka Chopra समेत बॉलीवुड की इन Top Actresses का यह सच हैरान कर देगा!
प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा ने भी उन्हें एक खास मैसेज के साथ बर्थडे विश किया है। परिणिती ने लिखा, हैप्पी बर्थडे मीमी दीदी, आप जैसे दुनिया की में और कोई नहीं है। एक्ट्रेस और सिस्टर।
आपको बता दें कि प्रियंका ने साल 2018 में ही निक जोनस से शादी की है। उनकी शादी उस वक्त काफी सुर्खियों में रही थी। वहीं प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही 'स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फराहन अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में हैं। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप